Headlines

UP चुनाव 2027: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए उसके गठबंधन की पार्टियां चुनौती बन सकती हैं. जी हां जनता दल यूनाइटेड ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है. यही नहीं JDU अगले महीने 25 अक्टूबर को वाराणसी से निशांत कुमार चुनावी अभियान की शुरुआत कर सकते हैं. 

यह बयान JDU प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह ने दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी यूपी में पूरी तरह से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और पूरी उम्मीद है कई उसे एनडीए गठबंधन में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: OP राजभर की सियासी दुश्मन के खिलाफ AIMIM, सुभासपा चीफ देंगे साथ? ये है पूरा मामला

निशांत कुमार करेंगे यूपी में शंखनाद 

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगे और JDU के सम्मेलन में भाग लेंगे. माना जा रहा है कि आगमी चुनावों को लेकर पार्टी अपना प्रस्ताव रखेगी. अजय सिंह ने बताया कि इसी दिन से यूपी चुनाव लड़ने का ऐलान हो सकता है. हमारी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की मजबूत तैयारी है. उनके मुताबिक एनडीए में उन्हें सीटें जरुर मिलेंगी.

चिराग पासवान भी टाल ठोंक चुके 

इससे पहले बिहार में  बीजेपी की सहयोगी पार्टी चिराग पासवान की पार्टी ने भी यूपी में लड़ने का ऐलान किया है. बीजेपी अभी यूपी में चार पार्टियों के साथ गठबंधन में है. लेकिन अब उसके बिहार के सहयोगियों की यूपी में दस्तक से उसके सामने सीटों को लेकर मुसीबत हो सकती है. क्योंकि पहले से ही सहयोगी लगातार सीटों का दबाव बना रहे हैं. अब JDU की डिमांड से उसकी चिंताएं बढ़ सकती हैं.

हालांकि बीजेपी की ओर से अभी इस तरह की कोई बात नहीं की गयी है, जिसमें सहयोगियों को कितनी सीटें दी जाएंगी. इसका ऐलान चुनाव से पहले ही होने के आसार हैं. लेकिन अब JDU की डिमांड पर बीजेपी क्या रुख अपनाती है ये देखने वाली बातब होगी.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *