जमुई कांड के बाद बिहार सरकार की हो रही किरकिरी के बीच आरजेडी की ओर से बड़ा दावा किया गया है. आरजेडी का कहना है कि नीतीश कुमार जल्द महागठबंधन में आ सकते हैं क्योंकि वे बीजेपी से नाराज हैं. आरजेडी ने बीजेपी और जेडीयू के बीच मतभेद का दावा किया है. पार्टी नीतीश कुमार को साथ लेने के लिए तैयार है. आरजेडी के विधायक और पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने इस पूरे मामले में बड़ा बयान दिया है.
बुधवार (23 सितंबर, 2026) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि जब से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी BJP को सौंपी है तब से बिहार में खजाना खाली है. केंद्र सरकार से फंड नहीं मिल रहा है. फरक्का जल संधि, UCC को लेकर भी जेडीयू-बीजेपी में मतभेद है.
उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था चरमरा रही है. जमुई में छात्रा उत्पीड़न मामले से बिहार शर्मसार हुआ है. इन सब कारणों से नीतीश कुमार नाराज हैं.
यह भी पढ़ें- SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, ‘ज्ञानेश कुमार ने जबरन…’
‘आज भी आरजेडी का सबसे बड़ा जनाधार’
रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश कुमार जल्द महागठबंधन में आ सकते हैं. खेला हो सकता है. बिहार में पॉलिटिकल भूकंप आएगा. उन्होंने कहा कि हमलोग नीतीश को साथ लेने के लिए तैयार हैं क्योंकि जेडीयू और आरजेडी की सामाजिक न्याय की विचारधारा है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि आरजेडी कमजोर हो रही है इसलिए नीतीश का समर्थन चाहती है. आज भी आरजेडी का सबसे बड़ा जनाधार है.
जेडीयू ने कहा- किसी मुद्दे पर टकराव नहीं
आरजेडी के दावे पर जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आरजेडी के साथ दो बार पूर्व में गठबंधन करना बड़ी गलती थी. अब कभी भी आरजेडी के साथ जेडीयू का गठबंधन नहीं होगा. एनडीए एकजुट है. किसी मुद्दे पर टकराव नहीं है. विधानसभा चुनाव के बाद से आरजेडी रसातल में जा रही है. सबसे बड़ी पार्टी 25 सीटों पर आ गई. उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी को पार्टी के लोग नेता मानने को तैयार नहीं हैं. टूट का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए भ्रामक दावे पार्टी कर रही है. अपने नेताओं को कन्फ्यूजन में रख रही है.
यह भी पढ़ें- जमुई कांड: नंदन यादव के गांव वाले नाराज, बोले- लड़की गलत, बताया कैसे हुई घटना
