Headlines

Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान


कहते हैं कि ट्रेन से कोई टकरा जाए तो उसका बचना लगभग नामुमकिन होता है. रेलवे फाटक पर अक्सर ये दुर्घटनाएं घटती रहती हैं और कई लोग ट्रेन से कटकर मर भी जाते हैं. लेकिन अगर किस्मत मेहरबान हो तो फिर बात अलग ही होती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय की किस्मत ने ऐसा जोर मारा कि उसके ट्रेन से टकराने के बाद जो नजारा दिखाई दिया उसने लोगों को हैरान कर दिया. घटना एक रेलवे फाटक की है जहां रोज की तरह दोनों ओर गाड़ियां खड़ी ट्रेन का इंतजार कर रही थीं.

फाटक पर अचानक ट्रेन के सामने आ गई गाय

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक रेलवे फाटक पर गाड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है. दोनों ओर लोग खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में एक गाय फाटक को पार करके दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर आ पहुंचती है जिसके बाद ट्रेन ड्राइवर हॉर्न देते हुए उसे हटाने की कोशिश करता है लेकिन ट्रेन की थोड़ी रफ्तार होने की वजह से अचानक रोकना और गाय को बचाया संभव नहीं हो पाता. 

ट्रेन से टकरा गई गाय और फिर…

वीडियो में आगे दिखता है कि गाय ट्रेन के इंजन से टकरा जाती है और झटके से ट्रैक के दूसरी ओर जा गिरती है. पहले तो लोगों को लगता है कि शायद गाय को गहरी चोट लगी है और उसका बचना अब नामुमकिन है. लेकिन अगले ही पल गाय खड़ी होती है और वहां से ऐसे चली जाती है मानों कुछ हुआ ही ना हो. ये नजारा देखकर वहां के लोग हैरान रह जाते हैं और राहत की सांस लेते हैं कि गाय को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और उसकी जान बच गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

यूजर्स ने भी ली राहत की सांस

वीडियो को  arvind714yadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है. एक और यूजर ने लिखा…किस्मत अच्छी थी और ट्रेन की स्पीड कम थी. तो वहीं और यूजर ने लिखा…भगवान का लाख लाख शुक्र है कि गाय की जान बच गई.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *