Headlines

‘आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है…’ एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में


टीवी एक्टर पार्थ समथान इन दिनों हेल्थ से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तबीयत को लेकर पोस्ट की है जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है. एक्टर ने पोस्ट में बताया कि वह अपने मेंटल और इमोशनल हेल्थ से जूझ रहे हैं और ये भी समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस इमोशनल उथल-पुथल की वजह क्या है.

पार्थ समथान की इमोशनल पोस्ट से फैंस परेशान
बता दें कि बुधवार को पार्थ ने इंस्टा स्टोरी पर  अपने फॉलोअर्स के साथ एक इमोशनल अपडेट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “पिछले 3-4 दिन मेरी सेहत (मेंटली और इमोशनलनी रूप से) के लिए बहुत बुरे रहे हैं – लगातार रोना, भारी सांसें, नेगेटिव सोच, ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ बिखर रहा है… और सबसे बुरी बात यह है कि… मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है.” पार्थ ने इस मुश्किल दौर की वजह के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है.

फैंस की बढ़ी टेंशन
एक्टर की इस पोस्ट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. कई फैंस ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए मैसेज भेजे तो कई ने उन्हें अपना ध्यान रखने और जिन लोगों पर वे भरोसा करते हैं, उनसे मदद लेने के लिए कहा है. 

ये भी पढ़ें:-बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, ‘निरहुआ’ से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’

पार्थ समथान के बारे में
पार्थ समथान टीवी के फेमस एक्टर्स में से एक है. उन्हें यूथ ड्रामा ‘कैसी ये यारियां’ में माणिक मल्होत्रा ​​का किरदार निभाने के लिए खूब फेम मिला. इस रोल ने उन्हें फैंस, खासकर यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर बना दिया. बाद में उन्होंने ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ में लीड रोल प्ले किया था जिसमें उन्होंने एरिका फर्नांडिस के साथ अनुराग बसु का किरदार निभाया था. इस शो ने उन्हें टीवी के लीडिंग एक्टर के तौर पर पहचान दिलाई. उन्होंने ‘मैं हीरो बोल रहा हूँ’ और ‘कहने को हमसफर हैं 2’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है.

 

पार्थ वर्क फ्रंट
पार्थ अभी टेलीविजन शो ‘सहर होने को है’ का हिस्सा हैं, जो दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था. इस शो में पार्थ के साथ ऋषिता कोठारी भी हैं और कहानी सहर नाम की एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रूढ़िवादी परिवार के विरोध के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना देखती है. पार्थ इसमें माहिद के किरदार में हैं, जो एक मुश्किल अतीत से गुजरा है.

ये भी पढ़ें:-August South Theatre Release: ‘टॉक्सिक’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, अगस्त में थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की ये 12 फिल्में





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *