Headlines

IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए IPL ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि चैंपियन बनने के बावजूद हर टीम अगले सीजन से पहले अपने स्क्वॉड की समीक्षा करती है. इसी कड़ी में RCB भी IPL 2027 से पहले कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. इनमें ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो या तो पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. 

1. जितेश शर्मा

RCB ने IPL 2026 मेगा ऑक्शन में जितेश शर्मा पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके. उन्होंने पूरे सीजन 16 मैच खेले और सिर्फ 116 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन रहा, जबकि कई मुकाबलों में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. एक फिनिशर और आक्रामक बल्लेबाज के रूप में उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. ऐसे में RCB अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है.

2. रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड पिछले दो खिताबी सीजन में RCB का हिस्सा रहे, लेकिन उनका योगदान सीमित रहा. IPL 2026 में उन्होंने 15 मुकाबलों में सिर्फ 83 रन बनाए और 7 विकेट हासिल किए. उनसे निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी और अहम मौकों पर विकेट लेने की उम्मीद थी, लेकिन वह लगातार प्रभाव नहीं छोड़ सके. IPL 2025 में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में फ्रेंचाइजी किसी बेहतर विदेशी ऑलराउंडर पर दांव लगा सकती है. 

यह भी पढ़ें- 1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल

3. यश दयाल

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों के चलते IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके. उनकी गैरमौजूदगी में RCB ने रसिख दार को मौका दिया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 विकेट झटके. टीम को नया विकल्प मिलने के बाद यश दयाल की वापसी आसान नहीं दिख रही है. इसके अलावा वह कानूनी मामलों के कारण भी चर्चा में रहे हैं. ऐसे में 5 करोड़ रुपये से अधिक की सैलरी पाने वाले इस तेज गेंदबाज को रिलीज करना RCB के लिए एक व्यावहारिक फैसला हो सकता है.

यह भी पढ़ें- 1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल

IPL 2027 की नीलामी से पहले RCB अपने स्क्वॉड को और मजबूत बनाने की कोशिश करेगी. ऐसे में इन तीन खिलाड़ियों पर रिलीज की तलवार लटकती नजर आ रही है. हालांकि अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी की रणनीति और रिटेंशन नीति पर निर्भर करेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *