Headlines

Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला


Mom Viral Video : मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में गिना जाता है. एक छोटा बच्चा अपनी हर खुशी, हर डर और हर जरूरत के लिए सबसे पहले मां को ही याद करता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों को इमोशनल कर दिया.

वीडियो में एक करीब साढ़े तीन साल का मासूम बच्चा अपनी मां की एक बात सुनकर इतना इमोशनल हो जाता है कि उसकी आंखों से आंसू निकल आते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग खुद भी इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी फिलिंग्स शेयर करने लगे.

मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम

वायरल वीडियो में करीब 3.5 साल का एक छोटा बच्चा दिखाई देता है. वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा आता है, POV: Can you expect a 3.5 years old to react this way? Wait for the end.  इसके बाद बच्चे की मां उसका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उससे पूछती है कि अगर वह कभी कहीं चली जाए और फिर वापस न आए, तो वह क्या करेगा. यह सवाल सुनते ही बच्चा कुछ पल के लिए सोच में पड़ जाता है और चुपचाप अपनी मां की ओर देखने लगता है. मां फिर उससे पूछती है कि क्या वह चॉकलेट खाएगा. बच्चा तुरंत जवाब देता है, नहीं.  इसके बाद मां पूछती है कि क्या वह गंदी बातें करेगा या किसी को मारेगा, लेकिन बच्चा हर बार नहीं कहता है फिर मां दोबारा पूछती है कि अगर वह कभी वापस नहीं आई, तो वह क्या करेगा. 

 

इस सवाल का जवाब देते हुए बच्चा कहता है कि वह अपनी मम्मी से बहुत प्यार करेगा. इतना कहते-कहते वह इमोशनल हो जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. जब मां उससे पूछती है कि वह रो क्यों रहा है, तो बच्चा इमोशनल होकर कहता है कि वह भगवान से प्रार्थना करेगा कि उसकी मम्मी को जल्दी वापस भेज दें. इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है. आखिर में मां उसे समझाते हुए कहती है कि वह उसे छोड़कर कहीं नहीं जाएगी और मुस्कुराने के लिए कहती है. इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है. 

यह भी पढ़ें – पति-पत्नी ने किचन में 90s के गानों पर किया डांस, वीडियो देख बन जाएगा दिन 

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने बच्चे की मासूमियत और अपनी मां के लिए उसके प्यार की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, इतना प्योर प्यार बिना आई लव यू बोले भी समझ आ जाता है. एक अन्य यूजर ने कहा, यह बच्चा सच में बहुत प्यारा और मासूम है.  वहीं कई लोगों ने लिखा कि वीडियो देखते-देखते उनकी आंखों में भी आंसू आ गए. कुछ लोगों ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक्सपीरियंस भी शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि जब वह बहुत छोटा था, तभी उसकी मां का निधन हो गया था और आज भी वह उन्हें याद करता है. वहीं कई अन्य लोगों ने लिखा कि वीडियो देखने के बाद उन्हें अपनी मां की याद आ गई और वे खुद भी इमोशनल हो गए. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: पानी बोतल खोने की इतनी बड़ी सजा, रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *