Headlines

Video: दादी ने पहली बार इस्तेमाल किया एक्सेस कार्ड, प्यार भरे वीडियो ने जीता दिल


Grandmother and Granddaughter Cute Video:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इस वीडियो में एक दादी पहली बार होटल के कमरे का इलेक्ट्रॉनिक एक्सेस कार्ड इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @dadikikahaniyann ने शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा गया है, कि किसी नई चीज को सीखने के लिए कभी भी उम्र मायने नहीं रखती. यही वजह है कि यह छोटा सा वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां ज्यादातर वीडियो मनोरंजन या विवादों से जुड़े होते हैं, वहीं यह वीडियो परिवार के प्यार, और नई चीजें सीखने की खूबसूरती को दिखाता है.  दादी और उनकी पोती के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत लोगों को अपने घर के बुजुर्गों की याद भी दिला रही है, इसलिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लेग इसे बार बार देख रहे हैं. 

वीडियो में क्या-क्या देखा गया?

वीडियो की शुरुआत में पोती अपनी दादी को होटल के कमरे का एक्सेस कार्ड देती है और कहती है, “कमरा खोलो” दादी कार्ड को देखकर थोड़ा हैरान हो जाती हैं और पूछती हैं, “किससे खोलूं?” इस पर पोती जवाब देती है, “चाभी से” दादी फिर पूछती हैं, “कहां है चाभी?” तब पोती कार्ड की तरफ इशारा करते हुए कहती है, “यही तो है” इसके बाद भी दादी पूरी तरह समझ नहीं पातीं और पूछती हैं, “ये कैसे होता है?” फिर पोती बड़े प्यार के साथ उन्हें दिखाती है कि कार्ड को दरवाजे के लॉक के सामने टैप करना होता है. पोती के समझाने के बाद दादी भी वही तरीका अपनाती हैं और आखिरकार होटल का दरवाजा खुल जाता है. दादी के चेहरे की खुशी और नई चीज सीखने का उत्साह लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल बना दिया. 

यह भी पढ़ेंः Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान

वीडियो पर लोगों ने दिए मजेदार और भावुक रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा, दादी अम्मा के साथ वे भी दरवाजा खुलते ही खुश हो गया.  वहीं बहुत से लोग दादी को सिर्फ “Cutie” लिखकर बुला रहे हैं.  कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने दादा-दादी की याद दिला दी. एक यूजर ने लिखा, “मुझे अपनी नानी याद आ गई, ऐसे मासूम लोग ही हर परिवार की जान होते हैं”. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि पोती ने “चाभी” कहकर दादी को और उलझा दिया, उसे सीधे “एक्सेस कार्ड” कहना चाहिए था.  लोगों का मानना है कि यह वीडियो दिखाता है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और परिवार के साथ बिताए गए ऐसे छोटे-छोटे पल ही जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादें बन जाते हैं. यही वजह है कि इस वीडियो को लोग कई बार देख रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *