Headlines

Sunny Deol की ‘परशुराम’ हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला


सनी देओल फिल्म ‘बटवारा 1947’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि उसे पोस्टपोन कर दिया गया है. इस फिल्म का टाइटल ‘परशुराम’ है, जिसे वो ‘किल’ डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के साथ कर रहे हैं. मधु मंटेना मैत्री फिल्म द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म को लेकर चर्चा था कि इसकी शूटिंग अक्तूबर 2026 से शुरू होनी थी लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है.

‘परशुराम’ हुई पोस्टपोन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, निखिल नागेश भट्ट हॉलीवुड की फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी फिल्म ‘परशुराम’ को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर ने अमेज़न MGM स्टूडियोज की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डेडलॉकड’ को डायरेक्शन का जिम्मा लिया है. इस फिल्म में अकेडमी अवॉर्ड विनर जेमी फॉक्स लीड रोल में होंगे. जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टर इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले दो सालों से बात कर रहे थे और अब ये प्रोजेक्ट शुरू हो गया है, जो कि उनके करियर का अहम पड़ाव है.

यह भी पढ़ें: किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर ‘गॉडजिला’ और ‘रामायण’ में होगी धांसू टक्कर

2027 तक टली ‘परशुराम’!

इतना ही नहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, निखिल नागेश भट्ट ने अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि डेडलॉकड’ (Deadlocked) के पूरे होने से पहले किसी और प्रोजेक्ट के लिए हामी भरना उनके लिए मुश्किल है और इस वजह से ‘परशुराम’ को 2027 तक के लिए टाल दिया गया है. हालांकि, बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स विचार कर रहे हैं कि भट्ट के फ्री होने का इंतजार किया जाए या फिर नए डायरेक्टर को तलाशा जाए. वहीं, ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ भी ‘जाट 2’ (Jaat 2) को भी आगे बढ़ाने की संभावना तलाश रही है. हालांकि, इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ में प्रीति जिंटा ने ‘सकीना’ को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

‘बटवारा 1947’ इस दिन होगी रिलीज

बहरहाल, सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बटवारा 1947’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. पहले इसका नाम ‘लाहौर 1947’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया गया. इसके अलावा सनी देओल नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट की फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान की भूमिका में भी दिखाई देने वाले हैं. इसे 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. 

इतना ही नहीं, सनी देओल हाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एंटनी’ में भी दिखेंगे. इसमें ज्योतिका को-एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *