Headlines

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात


मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी, हालांकि इससे पहले वो प्रीति सिमोस के साथ रिश्ते में थे. दोनों ने साथ में काम भी किया था. दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला और फिर उनका ब्रेकप हो गया था. अब प्रीति ने अपने ब्रेअकप पर बात की है. हालांकि इस दौरान वो इस बात से बेहद निराश और दुखी नजर आई कि उन्हें आज भी कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर ही पहचाना जाता है. उनका कहना है कि उनके काम को लेकर कोई बात नहीं करता है. एक रिश्ते को लेकर हमेशा उन्हें  खबरों में लाया जाता रहा.

मुझे हमेशा किसी की एक्स गर्लफ्रेंड कहा गया
 
प्रीति सिमोस ने बतौर प्रोड्यूसर काम किया है. उन्होंने हाल ही में ‘फ्री प्रेस जर्नल’ को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘लंबे वक्त तक मैं किसी की गर्लफ्रेंड रही. लेकिन, जब हमारा ब्रेकअप हो गया और हम अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए इसके बावजूद हमेशा मुझे किसी की गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड कहा जाता रहा. जबकि इसका मेरे काम से कोई लेना-देना नहीं था. मैं नहीं मानती कि दर्शकों की इसमें दिलचस्पी रही है.’

ये भी पढ़ें: 83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की शिफ्ट, फिर केबीसी शूटिंग पर भी निकले, बोले- नहीं गया तो नौकरी गई

ब्रेअकप को लेकर भी की बात

प्रीति सिमोस ने आगे ब्रेअकप पर बात करते हुए कहा कि एक लड़की होने के नाते हमेशा उन्हें ही रिश्ता टूटने की वजह माना गया. उन्होंने कहा, ‘ये काफी निराशाजनक रहा. ये कोई नहीं जान सकता है कि आखिर दो लोगों के बीच क्या हो रहा है और क्या चल रहा है. ये भी हो सकता है कि वो बतौर दोस्त खुश हों या प्रोफेशनली एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हों. हमेशा ये माना जाता है कि जरूर महिला ने ही कुछ किया होगा.’

कौन हैं प्रीति सिमोस?

प्रीती सिमोस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर टीवी प्रोड्यसूर काम किया है. वो कपिल शर्मा के शोज ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ की क्रिएटिव हेड रही हैं. इसके अलावा ‘दिल दियां गल्लां’, ‘कानपुरवाले खुरानाज़’, ‘गैंग्स ऑफ़ फ़िल्मिस्तान’ और ‘आखिरी सच’ जैसे शोज के लिए भी काम कर चुकी हैं. हालांकि इतने सारे शोज के लिए काम करने के बावजूद वो कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड के टैग से नाखुश हैं.

ये भी पढ़ें: क्या ‘दृश्यम 3’ से इतिहास रच पाएंगे अजय देवगन? बना पाएंगे ये तगड़ा रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *