Headlines

‘डर डर के बिग बॉस देखता हूं’, सलमान खान के शो में बेटी रीति के गेम पर बोले मनोज तिवारी


एक्टर टर्न पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. रीति शो के दौरान कई बार बता चुकी हैं कि वे भारत की सबसे बड़ी रॉकस्टार बनना चाहती हैं. हालांकि उनकी सिंगिंग को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं वीकेंड के वॉर एपिसोड में रीति शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर संग गाली गलौज करते हुए नजर आईँ थीं. इसके बाद से तो रीति सोशल मीडिया पर खूब आलोचना झेल रही हैं. इन सबके बीच अब मनोज तिवारी ने बिग बॉस में अपनी बेटी के गेम पर रिएक्शन दिया है.

‘डर डर के बिग बॉस देखता हूं’
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में पैप्स मनोज तिवारी से कहते नजर आते हैं कि रीति जी के गेम की बिग बॉस में काफी प्रशंसा हो रही है. इस पर मनोज तिवारी हंसकर हाथ जोड़ते हुए कहते हैं कि अरे बस-बस भगवान ठीक से रखे. इसके बाद पैप्स मनोज तिवारी से पूछते हैं कि आप बिग बॉस देख रहे हैं कि नहीं? इसके जवाब में मनोज कहते हैं, डर डर के देखता हूं.”

 

वहीं इस वीडियो के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि मनोज तिवारी अपनी बिटिया रीति के गेम से खुश नहीं हैं और वे खुलकर उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं.

पिता ने करियर में नहीं की मदद
‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में, रीति तिवारी ने बताया था कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कोई प्रीविलेज्ड लाइफ जी है. उन्होंने कहा था, “उन्होंने जो कुछ भी कमाया है, उनकी दौलत, पैसा, नाम, शोहरत और मौके उनमें से कुछ भी मुझे नहीं मिला. मुझे उनसे बस उनका नाम मिला है, जिससे मुझे किसी भी कमरे में जाने पर सम्मान मिलता है. और उन्होंने मुझे एक बात बहुत साफ तौर पर बता दी थी कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे. ऐसा नहीं है कि उन्होंने कुछ बुरा कहा. उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर तुममें काबिलियत है, तो तुम खुद अपनी जगह बना लोगी. मैं तुम्हारे लिए यह नहीं करने वाला.’ मेरे पास बाहर जाकर सीखने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते थे. ऐसा नहीं था कि मैं जो कुछ भी मांगती, मुझे मिल जाता.”

हर महीने 20 से 25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता था
उन्होंने आगे कहा था, “मुझे हर महीने 20 से 25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता था. और क्या आपको लगता है कि कोई इतने पैसों में महीना गुजार सकता है? मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खाती थी ताकि पेट भर जाए. 500 रुपये का डीजल भरवाती थी, बस जितनी ज़रूरत हो. हर कोई सोचता है कि मैं बहुत अमीर परिवार से आई हूं, लेकिन नहीं, मैं एक आम इंसान हूं इसलिए, यह मुश्किल है.”

 

वहीं 20-25 हजार रुपये के अलाउंस के साथ स्ट्रगल करने की बात करने के बाद से रीति को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें “मार्केट में नई नेपो स्ट्रगलर” का नाम दे दिया है.

मनोज तिवारी की पहली पत्नी की बेटी हैं रीति तिवारी
बता दें कि मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी थीं, जिनसे उन्होंने 1999 में शादी की थी और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम रीति है. हालांकि साल 2012 में उनका तलाक हो गया था. बाद में, अप्रैल 2020 में उन्होंने सुरभि तिवारी से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं.

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *