अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है. इसके बाद ये भी खबर सामने आई थी कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फेम निर्देशक अमित जोशी इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करेंगे. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. जिसने फिल्म का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ा दिया है.
‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड हंगाना की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली 2’ की स्टारकास्ट में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो गई है. सूत्रों के अनुसार, फिल्म की कहानी के हिसाब से दोनों एक्ट्रेसेस इन किरदारों के लिए बिल्कुल फिट हैं. मेकर्स काफी समय से उन्हें फिल्म में शामिल करना चाहते थे. अच्छी बात ये रही कि रवीना और परिणीति, दोनों को फिल्म की कहानी और अपने-अपने किरदार पसंद आए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए हामी भर दी.
सूत्र ने आगे बताया, ‘रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा, दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग भी शानदार है. रवीना ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों की कई हिट कॉमेडी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है. वहीं, हाल ही में रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी उनके काम को पसंद किया गया.
ये भी पढ़ेंः यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका
दूसरी ओर, परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में एक चुलबुले और मजेदार किरदार से की थी. ऐसे में ‘मालामाल वीकली 2′ में दोनों का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आएगा.’

परेश रावल भी फिल्म में आएंगे नजर
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा के अलावा परेश रावल का नाम भी फिल्म का हिस्सा है. वहीं, मेकर्स अब बाकी अहम किरदारों के लिए दूसरे बड़े कलाकारों की तलाश में जुटे हैं.
इस साल फरवरी में एक सूत्र ने बताया था कि ‘मालामाल वीकली 2’ की कहानी पर मेकर्स ने एक दमदार आइडिया तैयार किया है. हालांकि, ये ‘मालामाल वीकली’ का डायरेक्ट सीक्वल नहीं होगी.
इस बार फिल्म के किरदार और माहौल पूरी तरह नए होंगे, लेकिन पहले पार्ट की तरह कहानी लालची गांववालों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होंगे.
ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म
