Headlines

बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

बेंगलुरु के नागवारा इलाके में दो मासूम बच्चियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय एसजी इमरान पर अपनी दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. इसके बाद इमरान ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की. मृत बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय शेख जेहरा और 10 वर्षीय शेख जोया के रूप में हुई है. दोनों बच्चियां नागवारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार (10 अगस्त, 2026) की शाम ताज होटल के सिक्योरिटी मैनेजर की ओर से संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर बच्चियों के पिता इमरान की हालत गंभीर मिली. ताज होटल की सुरक्षा टीम ने उसे इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक, इमरान फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है.

मामले के बारे में पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, इमरान ने दोनों बच्चियों की गला घोंटकर हत्या की. मामले की जांच कर रही पुलिस को एक कथित नोट भी मिला है. नोट में इमरान ने पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद का जिक्र किया है. उसने पत्नी पर शक होने और किसी अन्य व्यक्ति के साथ उसके संबंध होने के कथित सबूत मिलने का भी दावा किया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि बच्चियों की हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब घटनास्थल से मिले सबूतों, कथित नोट और परिवार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी.

कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा?

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, इमरान एक प्राइवेट कैब कंपनी में मैनेजर था और नागवारा मेन रोड के पास बिलालनगर में रहता था. वह रविवार (9 अगस्त, 2026) की शाम करीब 7.30 बजे होटल के चौथे मंजिल पर एक कमरे में रुका था. होटल स्टाफ के अनुसार, इमरान ने कहा था कि वह कमरा इसलिए ले रहा है, क्योंकि उसे दुबई से आने वाले एक मेहमान को रिसीव करना है, जो रविवार (9 अगस्त) की आधी रात के बाद पहुंचेगा. उसने होटल स्टाफ से कहा था कि वह सोमवार (10 अगस्त) की सुबह चेक-आउट कर लेगा.

हालांकि, जांच अधिकारी ने बताया कि इमरान ने सोमवार (10 अगस्त) की सुबह चेक-आउट नहीं किया. पुलिस ने कहा कि दोपहर 12.30 बजे हाउसकीपिंग स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. शाम 4.30 बजे उन्होंने फिर खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे होटल के मैनेजर ने डुप्लिकेट चाबी से दरवाजा खोला.

मैनेजर ने पुलिस को बताया कि बच्चियां बिस्तर के पास मृत पड़ी थीं और इमरान, जिसका गला कटा हुआ था, सोफे के पास पड़ा था. तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई और तीनों को पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया और इमरान का अभी भी इलाज चल रहा है.

मामले पर नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के DCP ने दी जानकारी

नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मिथुन कुमार GK ने कहा, ‘शाम को हमें होटल के सिक्योरिटी मैनेजर का फोन आया, जिसमें दो बच्चियों की संदिग्ध मौत और एक आदमी के जिंदगी-मौत से जूझने की जानकारी दी गई घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है और पुलिस को शक है कि इसे इमरान ने ही लिखा था. सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की वजह से जिंदगी से तंग आ चुका हूं. मेरे पास उसके अफेयर को साबित करने के सबूत हैं. उसने मुझे दुख पहुंचाया है. मैं अपनी बेटियों को अपने साथ ले जा रहा हूं. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.’ 

यह भी पढ़ेंः कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग…, 77 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *