Headlines

कम सैलरी का अनोखा विरोध, ऑफिस में 5 घंटे सोती थी महिला, बॉस को पता चलने पर हुआ बवाल


चीन के एक ऑफिस से सामने आया यह मामला आजकल इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. आमतौर पर लोग सैलरी कम होने पर नौकरी बदलते हैं, शिकायत करते हैं या चुपचाप काम करते रहते हैं, लेकिन इस महिला कर्मचारी ने विरोध करने का ऐसा तरीका चुना जिसने सभी को चौंका दिया. ऑफिस में ही अपने डेस्क पर घंटों सो जाना, फिर खुलकर यह कहना कि “जितना पैसा मिलेगा उतना ही काम करूंगी” इस एक कदम ने न सिर्फ उसके बॉस को नाराज कर दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना चीन के शांगच्यू शहर की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला कर्मचारी अपनी सैलरी से खुश नहीं थी. उसे लगता था कि जितना काम वह कर रही है, उसके मुकाबले उसे कम पैसा मिल रहा है. इसी नाराजगी में उसने एक अलग तरीका अपनाया. महिला ने ऑफिस टाइम में ही अपने डेस्क पर करीब 5 घंटे तक सोने का फैसला किया. बाद में उसने कहा, “जितना पैसा मिलेगा, उतना ही काम करूंगी.” यानी उसका मानना था कि कम सैलरी के हिसाब से कम काम करना गलत नहीं है.

बॉस को पता चला तो उठाया ये कदम

जब उसके बॉस ने उसे ऑफिस में सोते हुए देखा, तो वह नाराज हो गए. उन्होंने महिला को डांट लगाई और चेतावनी दी कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो नौकरी जा सकती है. इसके बाद महिला ने रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने खुद को सही बताया. उसने कहा कि उसके साथ कंपनी में न्याय नहीं हो रहा और वह सिर्फ अपनी बात रखना चाहती थी, नौकरी छोड़ने का उसका कोई इरादा नहीं है.

और बिगड़ गया मामला

लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि नींद से उठने के बाद महिला ने अपने बॉस के डेस्क से चॉकलेट खा ली. रिपोर्ट के अनुसार, उसके बॉस को ग्लूकोज से जुड़ी समस्या है और उन्हें समय-समय पर मीठा खाना जरूरी होता है. जब उन्हें चॉकलेट नहीं मिली तो उनकी तबीयत बिगड़ने की नौबत आ गई. इससे बॉस और ज्यादा गुस्से में आ गए और उन्होंने महिला पर गंभीर आरोप लगाए. महिला ने अपने वीडियो में कहा कि बॉस ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी और यहां तक कह दिया कि उसने जानबूझकर ऐसा किया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ज्यादातर लोगों ने महिला के व्यवहार की आलोचना की. उनका कहना था कि सैलरी से नाराज होना अलग बात है, लेकिन काम के दौरान सोना और किसी का सामान लेना गलत है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर हर कोई ऐसा करने लगे तो ऑफिस का काम ही ठप हो जाएगा. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “आज पहली बार किसी बॉस के पक्ष में बोल रहा हूं.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *