Headlines

बकरी चोरी की क्यूट सजा… गांव वालों ने पकड़कर पूरी रात नचवाया, वीडियो वायरल


Goat thieves made to dance viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो चोरों को गांव वालों ने पकड़ तो लिया, लेकिन उन्हें पीटने की बजाय एक बिल्कुल अलग तरीके से सजा दी. यह वीडियो X (ट्विटर) पर चंदन सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है, और अब तक इसे हजारों लोग देख और शेयर कर चुके हैं.

क्या है पूरा मामला

पोस्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी गांव में बकरी चुराने के इरादे से निकले थे, लेकिन गांव वालों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग चोर की पिटाई कर देते हैं, लेकिन इस बार गांव वालों ने कुछ अलग ही तरीका अपनाया. पोस्ट में लिखा है कि ग्रामीणों ने चोरों की पिटाई करने की बजाय उन्हें पूरी रात गाने बजाकर नचाया और इस तरह उन्हें सबक सिखाया.

यह भी पढ़ें:  Viral Video: बारिश में डूबते चूहे को मिला ‘चप्पल’ का सहारा, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल वीडियो में दोनों आरोपियों को खुले में खड़ा करके उनके सामने गाना बजाया जा रहा है, और गांव वाले उन्हें डांस करने के लिए कह रहे हैं. दोनों चोर शर्मिंदा नजर आ रहे हैं, लेकिन गांव वालों के दबाव में उन्हें डांस करना पड़ रहा है. वीडियो में आसपास काफी लोग जमा दिख रहे हैं, जो इस पूरे नजारे का मजा ले रहे हैं.

लोगों ने वीडियो पर क्या रिएक्शन दिया

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं. ज्यादातर लोगों ने गांव वालों के इस तरीके की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “जो बोलिये मरदे, डांस अच्छा करता है. बकरी चोर.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “ये सजा देने का अच्छा तरीका रहा, गांव वालों को सलाम.”

कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया. एक कमेंट में लिखा गया, “बिना शर्ट वाला चोर बी लाइक: सालों ने संडास खोली वाली चप्पल बांध दी है, बदबू आ रहा है पर नाचना तो पड़ेगा.” वहीं एक यूजर ने फिल्म डायरेक्टर का जिक्र करते हुए मजाक में लिखा, “काश RGV की नजर इस डांसिंग चोर पर पड़ जाए!”

कुछ लोगों ने इसे बड़े मुद्दे से भी जोड़ दिया. एक यूजर ने लिखा, “हमारे देश में ऐसे ही भ्रष्ट चोर नेता, विधायक, अधिकारी और मंत्री को भी नचवाना चाहिए, तभी देश में विकास होगा.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुखिया को भी नचवाना चाहिए, सबसे बड़ा चोर वही है.” एक यूजर ने इसे “जेन जी वाला फार्मूला” भी बताया.

यह भी पढ़ें:  ‘आइए न हमरा बिहार में’ सवारी ने हाथ देकर रेलवे फाटक पर रोक दी ट्रेन- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *