Headlines

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना


पंजाब की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में हुई 454 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं.

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “अगर किसी दूसरे मामले में पेपर लीक के आरोप इतने गंभीर थे कि मंत्री के इस्तीफे की मांग की गयी तो अब दोहरा रवैया क्यों ? अगर प्रधान का इस्तीफा जरुरी था तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह अपने पद पर क्यों हैं ?”

यह भी पढ़ें: कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

अकाली दल ने भी साधा निशाना 

राज्य की अकाली दल ने भी इस मामले में आमद आदमी पार्टी पर सीधा निशाना साधा है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल को टैग करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में फार्मेसी ऑफिसर के 454 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.गुरु द्रोही भगवंत मान, सुपर सीएम अरविन्द केजरीवाल  और झूठे नंबर 1 हरजोत सिंह बैन उम्मीद है अब आपको पता चल गया होगा कि यह पेपर लीक का मामला है, न कि नकल का कोई मामूली मामला.” 

उन्होंने आगे लिखा, अब, क्या ‘आप’ पंजाब  किसी पर कार्रवाई करेगी या आपके ‘बाहरी’ शिक्षा विशेषज्ञ मनीष सिसोदिया प्रोफेसरों के साथ ‘बनावटी’ डिनर करेंगे, जैसे आपने स्कूल प्रिंसिपलों के साथ ‘ड्रामा’ लंच किया था?”

सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं 

विपक्ष का सीधा आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं हैं, जिसके चलते हाईकोर्ट ने रोक लगाईं है. अभी तक सरकात की ओर से कोई विस्तृत जानकारी या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उधर बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर आप सरकार को घेरा है. 

विधानसभा चुनावों से चंद महीनों पहले इस भर्ती घोटाले ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. क्यूंकि उसके कई सांसद और नेता पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिसमें राघव चड्ढा और हरभजन सिंह जैसे नेता भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *