सोशल मीडिया पर आपने कई हसीनाओं के डांस देखे होंगे. कोई गर्दा उड़ाती है तो कोई पूरे माहौल की हवा बदल देती है. लेकिन अगर हुस्न के साथ चेहरे पर शर्म भी हो तो फिर बात लोगों के काबू से बाहर की हो जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हसीना पहले तो शर्माती है, लेकिन जैसे ही आसपास खड़े लोग उसका हौसला बढ़ाते हैं तो वो ऐसा डांस करती है मानों इंतजार ही इसी पल का कर रही थी.
शीला की जवानी पर हसीना ने किया जोरदार डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हसनी डांस स्टेज पर खड़ी है और म्यूजिक अपनी बीट पकड़ने को है. इस दौरान वो थोड़ा नर्वस होती है और शर्माने लगती है. लेकिन स्टेज पर उसके साथ खड़ी कई सारी बैकग्राउंड डांसर जोर से हूटिंग करते हुए उसका हौसला बढ़ाती है. अब जैसे ही म्यूजिक बीट पकड़ता है तो ये हसीन लड़की सारी शर्म और हया भूलकर डांस करने में इतनी मग्न हो जाती है कि लोग भी देखते रह जाते हैं. जी हां, थोड़ी देर पहले जो लड़की डांस करने में शर्मा रही थी उसने शीला की जवानी गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि कटरीना कैफ भी शरमा जाए.
हर ठुमके पर लुटी महफिल
वीडियो दिखता है कि शीला की जवानी गाना फास्ट ट्रैक पर चल रहा है और हर बीट अपने आप में हसीना की कमर को झटका दे रहे हैं. रिदम बनते ही हसीना का पूरा बदन डांस की मस्ती में समां जाती है और जो आउटपुट निकलकर आता है उसे देख सब हैरान रह जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
डांस देख यूजर्स भी हुए दीवाने
वीडियो को soulshimmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह..क्या परफॉर्मेंस दी है. एक और यूजर ने लिखा…पहले तो लगा नहीं करेगी, फिर किया तो गर्दा उड़ा दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कोई तो रोक लो.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन
