Headlines

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!


श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची जारी है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ा सवाल मिडिल ऑर्डर में नंबर-6 की जगह को लेकर है. इस स्थान के लिए ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के बीच मुकाबला माना जा रहा है. हालिया प्रदर्शन को देखें तो जुरेल पर दबाव साफ नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहा है. ऐसे में श्रीलंका सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का बेहद अहम मौका बन गई है.

लगातार खराब प्रदर्शन से बढ़ा दबाव

ऋषभ पंत भारतीय टीम के पहली पसंद विकेटकीपर हैं. यही वजह है कि जुरेल को ज्यादातर टेस्ट में विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलना पड़ा है. लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. जुरेल अपनी पिछली छह टेस्ट पारियों में अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके हैं. नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट उनके कम स्कोर और विकेट गंवाने के तरीके से संतुष्ट नहीं था.

अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला

जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जुरेल सिर्फ 19 रन बना सके थे. हालांकि, इसके बाद इंडिया ए की ओर से श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक और अर्धशतक लगाया था. इसके बावजूद भारतीय टीम में लौटने के बाद अभ्यास मैच में उनका प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा. उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 1 और 17 रन बनाए. 10 टेस्ट खेलने के बाद जुरेल का बल्लेबाजी औसत भी 34.14 तक गिर गया है.

सरफराज की वापसी ने बढ़ाई मुश्किल

सरफराज खान की वापसी ने जुरेल के सामने चुनौती और बड़ी कर दी है. नंबर-6 की जगह के लिए दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की तुलना भी जुरेल के लिए चिंता का विषय है. सरफराज ने जुरेल से चार टेस्ट कम खेले हैं, लेकिन उनके नाम उतने ही शतक हैं और उन्होंने दो अर्धशतक ज्यादा लगाए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास जुरेल की जगह सरफराज को मौका देने का मजबूत विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट

श्रीलंका सीरीज में करना होगा खुद को साबित

गॉल की पिच और टीम के संयोजन को देखते हुए अंतिम फैसला कप्तान शुभमन गिल और गौतम गंभीर को करना होगा. अगर जुरेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो उनके लिए बल्ले से बड़ा योगदान देना बेहद जरूरी होगा. फिलहाल जुरेल की जगह पूरी तरह सुरक्षित नजर नहीं आ रही है. सरफराज की मौजूदगी ने उन्हें कड़ी चुनौती दे दी है और ऐसे में श्रीलंका सीरीज उनके टेस्ट करियर के लिए एक अहम परीक्षा साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *