स्कॉटिश नेशनल पार्टी (SNP) के नेता और पूर्व ब्रिटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल की रहने वाली अपनी पार्टनर नितिन चंद से शादी रचाई है. नितिन की बहुत समय से इच्छा थी कि वे प्रसिद्ध गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में शादी करें, जो अब पूरी हो गई है.
ट्रेडिशन रीति-रिवाजों से की शादी
मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों का पारंपरिक शादी समारोह पास के ही एक सभागार (ऑडिटोरियम) में आयोजित किया गया. इस खास मौके पर परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए. मार्टिन डे ने अपनी इस पारंपरिक शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की हैं. फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हाइलैंड्स की परंपरा और केरल की विरासत के खूबसूरत मेल के साथ, एक स्कॉटिश सांसद ने पवित्र गुरुवायुर मंदिर में पारंपरिक समारोह में शादी की कसमें खाईं.
ब्रिटेन में शादी कर चुके हैं दोनों
मूल रूप से एर्नाकुलम जिले के पिरवोम की रहने वाली नितिन साल 2008 में आईटी मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए यूके गई थीं. जहां उनकी मुलाकात मार्टिन से हुई थी. दोनों ने पहले ब्रिटेन में भी शादी की थी. हालांकि, बाढ़ और कोविड-19 महामारी जैसे कारणों की वजह से गुरुवायूर मंदिर में शादी करने का उनका सपना पहले पूरा नहीं हो सका था, जो अब जाकर पूरा हुआ है.
कौन हैं मार्टिन डे
मार्टिन डे स्कॉटलैंड की राजनीति में सक्रिय नेता हैं और वर्तमान में फाल्किर्क ईस्ट एंड लिनलिथगो निर्वाचन क्षेत्र से स्कॉटिश संसद के सदस्य हैं. 7 मई 2026 को उन्होंने ये पद संभाला था. संसद में वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े डेटा केंद्रों, ऊर्जा, उद्योग और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर सवाल उठा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, ‘देर-सवेर सजा…’
