Headlines

‘तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है’, समय रैना पर भड़के सुनील पाल, अर्चना पूरन सिंह पर भी कसा तंज


कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल अपने विवाद को लेकर काफी टाइम से चर्चा में हैं. शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में इस्तेमाल होने वाली भाषा पर सुनील पाल ने रिएक्टर किया था, तब से ही दोनों के बीत अनबन है. दोनों को साथ में नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में बुलाया गया था, जहां समय रैना ने उन्हें जमकर रोस्ट किया था. रणबीर अल्हाबादिया भी शो में गेस्ट के तौर पर नजर आए थे. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील पाल ने कहा कि शो एकतरफा था.  

ये भी पढे़ेंः यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर अपडेट, दुनिया भर में 12,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

कपिल के शो में सुनील पाल के साथ हुआ धोखा?
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुनील पाल ने कहा, ‘शो की सबसे बड़ी टीआरपी उस एपिसोड की थी. हम तीनों वहां पर आए थे. कपिल ने बड़े प्यार से मुझे बुलाया था. इससे पहले भी मैं शो में जा चुका हूं. उसी फॉर्मेट के हिसाब से मैं इस बार भी गया था, मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ खेल हो जाएगा. मुझे बताया गया था कि मुझे शो में आना है. रणवीर इलाहबादिया और समय रैना भी वहां होंगे. तो मुझे ऐसा लगा कि वो स्टैंड-अप कॉमेडी का शो है इसलिए मैं ज्यादा दिमाग लगाकर नहीं गया.’

अर्चना पूरन पर बोले सुनील पाल
सुनील पाल ने कहा, ‘मैं जब स्टेज पर पहुंचा तो देखा स्टैंड-अप का अता-पता ही नहीं है. स्टेज पर नॉर्मल बातें चलने लगी. फिर मुझे लगा कि ये एकतरफा गेम हो रहा है. अर्चना पूरन सिंह भी मेरे जोक्स पर नहीं हंस रही थी, जो शो में बिना बात के हसंती रहती हैं. लेकिन ठीक है उन्हें किसी को हीरो बनाना था वो बन गया हीरो.’

‘समय रैना मेरे पैर छूता है’
समय रैना पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे कहा था तूने कि ब्रश क्यों नहीं करते? तू तो नहाता है तो तेरे मुंह से कैसे गंदगी निकलती है? तेरी जिंदगी गंदगी से भरी हुई है.’ 

उन्होंने कहा, ‘वो पीछे मिलता है तो सुनील सर करता है, पैर छूता है और इज्जत भी करता है. लेकिन मेरी बात नहीं मानता, इसलिए दोनों में मतभेद चल रहे हैं.’

शो को लेकर हुआ था विवाद
बता दें, साल 2025 में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी विवाद हुआ था. शो में रणवीर इलाहबादिया की अभद्र टिप्पणी से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा गया था. सुनील पाल ने शो के कंटेंट और लैंग्वेज को लेकर तीखी आलोचना की थी. ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था और समय रैना पर एफआईआर भी दर्ज हुईं थी. हालांकि, समय रैना अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन लेकर आ गए हैं.

ये भी पढे़ेंः गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *