Headlines

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी


Skoda Superb Diesel India Comeback: इंडिया में अब डीजल गाड़ियों की डिमांड बेहद कम हो गई हैं. क्योंकि, बीएस-6 नियमों के लागू होने के बाद कई वाहन निर्माताओं ने डीजल इंजनों से पूरी तरह दूरी बना ली थी. हालांकि, डीजल कार के शौकीनों के लिए अब एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि, स्कोडा भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय और लग्जरी फ्लैगशिप सेडान सुपरब के साथ डीजल इंजन की धमाकेदार वापसी करने जा रही है.

अभी हाल ही में आयोजित हुए स्कोडा स्लाविया के एक कार्यक्रम के दौरान स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है. ऑटो एक्सपो में अपनी झलक दिखाने के बाद अब यह तय हो चुका है कि यह लग्जरी सेडान भारतीय सड़कों पर एक बार फिर अपने पावरफुल डीजल अवतार में दौड़ेगी. चलिए जानते हैं नई स्कोडा सुपरब डीजल के फीचर्स, लॉन्च टाइमलाइन और इंजन से जुड़ी सभी खास बातें.

डीजल इंजन और DSG गियरबॉक्स के साथ वापसी

आपको बता दें कि, नई जनरेशन स्कोडा सुपरब में कंपनी का आजमाया हुआ और बेहद पावरफुल 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन दिया जाएगा. इस इंजन के साथ स्टैंडर्ड तौर पर DSG (डुअल-क्लच) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. जो अपनी स्मूथ और फास्ट गियर शिफ्टिंग के लिए जाना जाता है. सेगमेंट में देखा जाए तो टोयोटा कैमरी जैसी प्रतिद्वंद्वी कार जहां हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है.

वहीं, नई सुपरब अपने सेगमेंट की इकलौती लग्जरी सेडान होगी जो डीजल पावरट्रेन का विकल्प पेश करेगी. आशीष गुप्ता के मुताबिक बड़ी और प्रीमियम साइज की गाड़ियों के लिए डीजल इंजन आज भी सबसे उपयुक्त और परफेक्ट ऑप्शन है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि कुशाक या स्लाविया जैसी छोटी गाड़ियां केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आती रहेंगी.

यह भी पढ़ें: ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

फीचर्स की मिलेगी भरमार

जानकारी दे दे कि, कंपनी भारत में नई सुपरब को सीबीयू रूट के जरिए आयात कर सकती है. इसे कार के सबसे प्रीमियम और टॉप-स्पेक वेरिएंट लोरिन एंड क्लेमेंट में पेश किया जाएगा. एक फ्लैगशिप लग्जरी सेडान होने के नाते इसमें हाई-एंड फीचर्स का पूरा पैकेज मिलेगा.

जिसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड व मसाज सीट्स, एडवांस्ड एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. स्कोडा इस सेडान को अपनी फ्लैगशिप एसयूवी कोडियाक के साथ प्रीमियम सेगमेंट में पोजीशन करेगी.

कब होगी कार लॉन्च?

बता दें कि, स्कोडा ने नई सुपरब के लिए भारत में एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट यानी बुकिंग पूछताछ प्रक्रिया शुरू कर दी है. कंपनी के प्लान के मुताबिक, नई स्कोडा सुपरब डीजल की भारत में डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी.

जो ग्राहक लंबे समय से एक शांत, आरामदायक, लग्जरी और गजब का माइलेज देने वाली प्रीमियम डीजल सेडान की तलाश में थे उनके लिए 2027 में यह कार सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरेगी.

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी

Octavia RS के 50 यूनिट्स भी आएंगे भारत

आपको बता दें कि, सुपरब के अलावा स्कोडा ने भारत में सेडान सेगमेंट पर अपना दबदबा मजबूत करने के लिए ऑक्टाविया आरएस को भी वापस लाने का ऐलान किया है. इससे पहले भारत में लॉन्च होते ही ऑक्टाविया आरएस की सभी गाड़ियां हाथों-हाथ बिक गई थीं.

ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए ऑक्टाविया आरएस के 50 अतिरिक्त यूनिट्स आवंटित किए हैं. नई स्लाविया फेसलिफ्ट, पावरफुल ऑक्टाविया आरएस और अपकमिंग सुपरब डीजल के साथ स्कोडा के पास भारत में सेडान कारों का सबसे मजबूत और प्रीमियम पोर्टफोलियो तैयार होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *