Personal Finance Tips: देश की अर्थव्यवस्था डगमगाती है तो सबसे पहले असर मिडिल क्लास परिवार पर पड़ता है. महंगाई बढ़ती है तब भी इस तबके के ऊपर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. देश का मिडिल क्लास परिवार अक्सर मिनिमम इनकम में ही अपने सारे खर्च पूरे करने की कोशिश करता है. इसी के बीच वो निवेश की कोशिश भी करता है, तो वहीं बचत करने की भी कोशिश करता है. लेकिन फिर भी उसकी कुछ आदतों के कारण वो हमेशा मिडिल क्लास ही रह जाता है.
अमीर बनने के रास्ते में हर मिडिल क्लास व्यक्ति या परिवार के बीच रोड़ बनती हैं उनकी कुछ मुख्य आदतें. इन आदतों के कारण वो हमेशा जस के तस रह जाते हैं. यहां हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बताएंगे जो मिडिल क्लास परिवार को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इन्हीं की वजह से वो कभी अमीर नहीं बन पाते हैं.
ये भी पढ़ें: 3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
1. EMI पर खरीदारी
सबसे पहले तो मिडिल क्लास परिवार की आय सीमित होती है, 40-50 हजार रुपये में उन्हें अपना पूरा घर चलाना होता है. ना केवल घर चलाना बल्कि इसी में जरूरतें भी पूरी करना होती हैं. जिसके लिए वो EMI का सहारा लेते हैं. यही सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि ईएमआई एक बोझ की तरह होती है. ये एक जाल की तरह होती है जिसमें फंस जाते हैं.
2. निवेश ना करना
मिडिल क्लास परिवार अक्सर निवेश करने से डरता है. उन्हें लगता है कि निवेश यदि करेंगे तो अभी की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत होगी. लेकिन निवेश भविष्य के लिए होता है. उन्हें समय पर निवेश करना चाहिए जो आगे जाकर उनके और परिवार के लिए फायदेमंद होता है.
3. FD पर निर्भरता
मिडिल क्लास परिवार यदि निवेश करता भी है तो वो FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में. जिसमें एक अमाउंट फिक्स कर दिया जाता है और उस पर सालाना दर के हिसाब से ब्याज मिलता है. उन्हें लगता है कि ये उनके भविष्य के लिए सही है लेकिन ये भी ज्यादा खास फायदेमंद नहीं होता है क्योंकि महंगाई बढ़ने से पैसे की तकत कम होती है. इसकी जगह अलग एसेट में निवेश करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
4. खर्च बढ़ा देना
मिडिल क्लास परिवार की यदि इनकम बढ़ती है तो वो तुरंत ही अपने खर्च को भी बढ़ा देते हैं. ये निवेश के मामले में सबसे बड़ा रेड फ्लैग है. क्योंकि इसकी वजह से जो ज्यादा पैसे आते हैं उनमें बचत नहीं होती. बल्कि जितना पैसा कमाते हैं उतना ज्यादा ही खर्च करने लग जाते हैं. ये तरीका कभी भी अमीर नहीं बनने देता है.
5. बचत का सही तरीका ना होना
मिडिल क्लास परिवार को अक्सर बचत का सही तरीका पता ही नहीं होता है. क्योंकि वो बचत हमेशा महीने के आखिर में करते हैं. जिसकी वजह से कई बार ये बचत नहीं हो पाती है. जो बचत का पैसा होता है वो भी खर्च हो जाता है. ऐसे में हमेशा बचत के लिए शुरुआत में ही पैसे निकाल लेना चाहिए.
