- फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, कारणों की जांच अभी जारी है।
दिल्ली में बीच सड़क पर एक चलती हुई कार आग का गोला बन गई और वह धू-धू कर जलने लगी. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायसीना रोड की बताई जा रही है. बताया गया कि शुक्रवार को एक परिवार कार में सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी अचानक कार में आग लग गई. हालांकि, राहत की बात यह रही है कि इस घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है, कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू
दिल्ली के रायसीना रोड से सामने आई आगजनी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल, आग को बुझा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. साथ ही मामले आगे की अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है.
कार चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
दिल्ली के रायसीना रोड में चलती कार में आग लगने के मामले में कार मालिक का बयान भी सामने आया है. कार के मालिक का कहना है, “मैं अपने परिवार को लेने जा रहा था. अचानक मेरी कार गर्म होने लगी, लेकिन मुझे इसका पता नहीं चला. दूसरे व्यक्ति ने मुझे इस बारे में बताया. फिर हम कार से बाहर निकले… कम से कम हम सुरक्षित हैं. यह हादसा मेरे दोस्त के साथ भी हो सकता था. शायद आज मैंने उसे बचा लिया.”
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
