Headlines

निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर


रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का शनिवार का एपिसोड बेहद ही दिलचस्प रहा, जिसमें कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने शिरकत की थी. वो शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे थे. इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और नीलम गिरी साथ में स्टेज शेयर करते हुए नजर आए. शो में काफी कुछ देखने के लिए मिला. खूब हंसी के ठहाके लगे. तो एक्ट्रेसेस ने ट्रोल्स के जवाब भी दिए. वहीं, निरहुआ ने एक फैन द्वारा उनका हाथ काटने का किस्सा भी शेयर किया गया. चलिए बताते हैं शो में क्या कुछ खास रहा.

दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ का लेटेस्ट एपिसोड शनिवार को रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया. शो को कृष्णा अभिषेक के साथ ही मनीषा रानी भी होस्ट कर रहे थीं. दोनों ने इसमें चार चांद लगा दिए थे. ऐसे में शुरुआत रानी चटर्जी से होती है और वो बताती हैं, ‘मैंने 500 फिल्में कर ली है और अब ये रिकॉर्ड म्यूजिक वीडियो में भी बनाना चाहती हूं.’

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

कृष्णा अभिषेक ने वेट को लेकर आम्रपाली को किया रोस्ट

इसके बाद कृष्णा अभिषेक वेट को लेकर आम्रपाली को रोस्ट भी किया. तो इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘अभी मुक्का मारकर किसी का भी जबड़ा तोड़ सकती हूं.’ बाद में कृष्णा ने इंडस्ट्री में जोड़ी कल्चर के आरोपों को लेकर एक बार फिर से आम्रपाली को घेरा तो एक्ट्रेस ने शानदार मूव लिया और जबरदस्त टर्न लिया. उन्होंने कहा,’इंडस्ट्री में जोड़ी कल्चर है लेकिन ये इंडस्ट्री ने ही मेरा मनोबल बढ़ाया है. पिछले कई सालों से बेस्ट जोड़ी का अवॉर्ड जीत रही हूं.’

निरहुआ ने सुनाया किस्सा

इसके साथ ही दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किस्सा भी सुनाया. उन्होंने अपनी पहली भोजपुर की सुपरहिट फिल्म के दौरान के किस्से को याद किया. उन्होंने बताया, ‘जब निरहुआ रिक्शावाला शूट कर रहे थे तो पहले दिन जब पाखी जी रिक्शा पर आकर बैठीं तो पास में बैठे दादा मेरे पास आए और कहा- अगर गिराए तो बहुत मारूंगा.’ 

फैन ने काट लिया था निरहुआ का हाथ

इसके अलावा निरहुआ ने एक फैन मोमेंट को भी याद किया. कृष्णा अभिषेक पूछते हैं, ‘इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग आप लोगों की है तो आप लोग फैन के साथ डील कैसे करते हैं?’ तो इस पर निरहुआ ने एक मोमेंट के बारे में बताया, ‘एक फैन से मिला. मैंने उससे हाथ मिलाया वो काफी खुश हो गया था. लेकिन फिर बाद में काटने लगा. सोचा होगा थोड़ा निरहुआ को रख लेता हूं.’ इसके बाद सभी हंसी के ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर लगाया सीन छीनने का आरोप, तो प्रोड्यूसर ने दी सफाई

वहीं, नीलम गिरी ने भी एक फैन मोमेंट के बारे में बताया, ‘एक आंटी से मिली तो उन्होंने 100 रुपये दिए मैंने सोचा आशीर्वाद दिया लेकिन बोली छुट्टा चाहिए.’

रानी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

इस लिस्ट में रानी चटर्जी का भी नाम शामिल है. उन्होंने भी फैन मोमेंट का किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस बताती हैं कि उनकी कोई भी फिल्म की शूटिंग बिहार में पूरी नहीं हो पाई. रानी कहती हैं, ‘बिहार में एक भी फिल्म हमारी शूट नहीं हो पाई थी. रवि किशन के साथ मैं एक फिल्म कर रही थी तो शूटिंग के दौरान हम किसी से मिली नहीं फिर रात में लोगों ने जो पत्थर मारे ना बता नहीं सकती.’

रानी चटर्जी समेत एक्ट्रेसेस ने दिया ट्रोल्स को जवाब

शो में कृष्णा अभिषेक आगे ट्रोल्स के मैसेज सेलेब्स को दिखाते हैं, जिस पर एक्ट्रेसेस भी रिएक्शन देती हैं और जवाब देती हैं. शुरुआत रानी चटर्जी से होती है. ट्रोल्स उनके बढ़े वेट को लेकर ट्रोल करते हैं तो इस पर वो मुंहतोड़ जवाब देती हैं और कहती हैं, ’22 साल अवॉर्ड मैंने ऐसे ही लिया है. किसी को नहीं पता कौन सी लड़की किस स्थिति से गुजर रही है. मैं मोटी हूं तो मोटी हूं. मेरा जो मन करेगा वो करूंगी किसी की वजह से अपनी हेल्थ खराब नहीं करूंगी.’ आम्रपाली ने ट्रोल्स को कहा, ‘भाड़ में जाओ.’

फिर पाखी को एक वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें निरहुआ के साथ काम ना करने को लेकर सवाल किया जाता है. इस पर एक्ट्रेस शो में जवाब देती हैं, ‘आप कौन होते हैं? मुझे जिसे जवाब देना होगा उसी दूंगी मीडिया को नहीं.’

यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ ने ‘विश्वाथ एंड सन्स’ का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

काजल राघवानी ने भी दिया जवाब

शो में काजल से दो नाव में सवार होने की बात को लेकर ट्रोल्स को जवाब दिया. दो नाव पर सवार का मतलब पवन सिंह और खेसारी से होता है. इस पर वो कहती हैं, ‘जो ये सवाल करता है मुझे उससे लेना देना नहीं, बाकी मेरा उनके साथ रिश्ता है या नहीं वो मेरे को-एक्टर हैं. दोनों एक्टर मेरे साथ दिख रहे हैं मैं उनके साथ नहीं.’ ट्रोल्स को लेकर कहती हैं, ‘रोटियां जिसको सेकनी है सेको. अपना घर परिवार चलाओ. जिसको जो लिखना है लिखो. वो लोग लिखकर अपना घर चला रहे हैं तो चलाएं.’ 

इसके साथ ही काजल अंत में कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता खेसारी और पवन सिंह लड़कियों की इज्जत नहीं करते हैं.’ इसे सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड रह जाते हैं. यहां बात स्टेज शो पर एक-दूसरे को ललकारने की होती है तो इसकी सभी आलोचना करते हैं.

निरहुआ से दूरी बनाने की दी सलाह पर दिया जवाब

इसके बाद शो में आम्रपाली दुबे को एक यूजर सलाह देता है, ‘जब आप जानती हैं कि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे हैं तो उनसे दूरियों क्यों नहीं बनाती?’ इस पर निरहुआ के साथ रिश्ते पर आम्रपाली बोलीं- ‘ढेर ना उड़ा देब, चल हट… तुझसे पूछकर नहीं करूंगी.’ इस पर निरहुआ भी खुश हो जाते हैं. कहते हैं, ‘ये बात हुई ना.’

निरहुआ ने किया बेली डांस

शो के अंत में कृष्णा अभिषेक और मनीषा रानी सदस्यों को टास्क देते हैं कि वो अपनी स्किल से निरहुआ को इंप्रेस करें, जो इसमें सफल होगा वो मिस भोजपुरी बवाल बनेगा. निरहुआ इसके जज होते है. रानी आती हैं और वो स्टैंडअप कॉमेडी करती हैं. फिर पाखी हेगड़े आती हैं और ‘चोली के पीछे’ गाने पर डांस करती हैं. इसके बाद नीलम गिरी आती हैं और बेली डांस से सबको इंप्रेस कर देती हैं. इसी के साथ ही निरहुआ कृष्णा अभिषेक भी बेली डांस करते हैं. इस दौरान का नजारा ऐसा होता है कि हंसते-हंसते हर कोई पेट पकड़ लेता है. निरहुआ कमाल के मूव्स दिखाते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *