Headlines

NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब


भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. मुकाबले से पूर्व भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों में कहा कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में आने के लिए इंतजार करना होगा. इससे पहले उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों में एक भी मौका नहीं मिला था. कप्तान अय्यर ने कहा कि ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा कर रहे हैं, इसलिए वैभव की फिलहाल टीम में जगह नहीं है.

पहले मैच से पूर्व मीडिया से वार्ता में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव बेशक एक बेहतरीन टैलेंट है, लेकिन भारत के दोनों मौजूदा ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में सैमसन ने 2, जबकि अभिषेक ने एक फिफ्टी लगाई थी. अय्यर ने कहा कि जब तक वैभव को मौका नहीं मिल रहा, यह अन्य खिलाड़ियों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वैभव को खुश रखा जाए, जिससे उनका मनोबल बना रहे.

वह अभी बहुत छोटा है…

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “उसकी उम्र अभी बहुत कम है, उसे मौके पाने के लिए अभी और साल मिलेंगे. ऐसा नहीं हो सकता कि उसे अगले ही मैच में ले लिया जाए, क्योंकि हमारे ओपनर लगातार अच्छा कर रहे हैं और वर्ल्ड कप जीतकर आ रहे हैं.”

याद दिला दें कि एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाया था, जिससे वैभव और सैमसन, दोनों को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिला था. मगर फिलहाल के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी वैभव और प्लेइंग इलेवन के बीच की दीवार बनी हुई है.

जब वह अगली बार आएगा तो…

अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में रहने मात्र से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि 15 साल के वैभव टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे कर रहे हैं और जब वह अगली बार यहां आएंगे तो उन्हें पहले से अंदाजा होगा कि यहां की पिच से कैसे बर्ताव की उम्मीद करनी है.

यह तथ्य आपको भी हैरान कर सकता है कि वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. ये सभी मैच उन्होंने विदेशी धरती पर खेले हैं.

यह भी पढ़ें:

‘मैं सचिन तेंदुलकर की तरह…’, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *