Headlines

IND vs SL 2nd Test Live Score: पहले सेशन का खेल खत्म, भारत ने बनाए- 88/2; गिल-पडिक्कल नाबाद


भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से शुरू हो गया है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को खिलाया जा रहा है. भारत की पहली पारी जारी है.

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्यबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, असिता फ़र्नांडो, लाहिरु कुमारा.

बारिश की चेतावनी

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना जताई गई है. कोलंबो में आज रविवार, 23 अगस्त को पूरे दिन बारिश की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, आंधी तूफान की भी संभावना है. ऐसे में मौसम मैच के अनुकूल नहीं है. देखना होगा कि क्या मैच टाइम पर शुरू हो पाएगा.

पिच रिपोर्ट

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है. पिछले 3 टेस्ट में स्पिनर्स ने यहाँ 45 विकेट चटकाए हैं, ऐसे में भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में भी स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है. मानव सुथार ने पहले टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए थे, वह इस मैच में भी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं.

भारतीय स्क्वॉड

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी, गुरनूर बराड़.

श्रीलंका का स्क्वॉड

लाहिरु उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा.

WTC 2025-27 में भारत की स्थिति

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ये भारत का 11वां टेस्ट मैच है. इससे पहले खेले 10 में से भारत ने 5 मैच जीते हैं, 4 हारे हैं और 1 ड्रा हुआ है. भारत 64 अंक और 53.33 पीसीटी के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है. श्रीलंका छठे स्थान पर है, जिन्होंने 5 में से 1 मैच जीता है और 2 हारे हैं. उनके 2 मैच ड्रा हुए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *