Headlines

राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत


कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 21 अगस्त को संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान दीवार पर ग्रैफिटी लिखने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिस थाने की दीवार पर ग्रैफिटी के जरिए आपत्तिजनक तरीके से लिखा गया था. मामले में दिल्ली पुलिस ने Delhi Prevention of Defacement of Property Act के तहत एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया. हालांकि, एफआईआर में लगी धाराएं जमानती होने के कारण आरोपी को बाद में जमानत दे दी गई.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस थाने की दीवार पर लिखी गई ग्रैफिटी

21 अगस्त को राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान संसद मार्ग पुलिस थाने की दीवार पर ग्रैफिटी की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने दीवार पर लिखे गए ग्रैफिटी को हटाया था. इस मामले को लेकर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई शुरू की.

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज की मदद से पुलिस ने ग्रैफिटी करने वाले व्यक्ति की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ Delhi Prevention of Defacement of Property Act के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. मामले में लगाई गई धाराएं जमानती होने के कारण गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया. पुलिस ने 21 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान पुलिस थाने की दीवार पर की गई ग्रैफिटी को हटाया था. अब मामले में आगे की जांच की जा रही है.

 

 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 21 अगस्त को संसद मार्ग थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था. वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान 20 जुलाई को कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रे लगने से घायल हुए युवक साहिल लोचब की एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे. राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने मौका पाकर संसद मार्ग थाने के अंदर स्थित डीसीपी कार्यालय की दीवार पर काले रंग के स्प्रे से ग्रैफिटी कर दी. इससे दीवार खराब हो गई. हालांकि, पुलिसकर्मियों की नजर पड़ते ही 21 अगस्त को ही ग्रैफिटी को हटा दिया गया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *