Headlines

क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट


पाकिस्तान अगले साल (3-11 अप्रैल) तक साउथ एशियन गेम्स की मेजबानी करेगा. इससे पहले साल 2004 में इस्लामाबाद में ये आयोजन हुआ था, जिसके 23 साल बाद पाकिस्तान फिर से इसकी मेजबानी करेगा. साउथ एशिया ओलंपिक काउंसिल की रविवार को हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है. भारत के शामिल होने को लेकर इस्लामाबाद की ओर से तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं.

साउथ एशियन ओलंपिक कमेटी के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन (POA) के प्रेसिडेंट आरिफ सईद की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. बैठक में खेलों की तैयारियों की समीक्षा की गई और 3 मेजबान शहरों इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर को लेकर मंजूरी दी गई. बता दें कि इस बैठक में बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि भारत ने वीडियो लिंक के जरिए हिस्सा लिया.

3,200 से ज्यादा एथलीट लेंगे भाग
इन खेलों में 28 खेल और 346 मेडल इवेंट्स होंगे, जिनमें तीन मेजबान शहरों में 3,200 से ज्यादा एथलीटों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. इस इवेंट में बड़ी संख्या में टेक्निकल अधिकारी भी शामिल होंगे और पाकिस्तान लगभग 4,000 एथलीटों और दूसरे विदेशी मेहमानों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है. 

सरकार ने POA और दूसरे संबंधित लोगों को गेम्स आयोजित करने की मंज़ूरी दे दी है और घोषणा की है कि ज़रूरी फंड जारी किए जाएंगे. असल में पाकिस्तान को 2021 में गेम्स की मेजबानी करनी थी, लेकिन बाद में अलग-अलग वजहों से इसे टाल दिया गया. कहा जा रहा है कि अब तैयारियां आखिरी चरण में हैं. 

पाकिस्तानी अखबार ‘द डॉन’ ने एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि शहबाज सरकार अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले तीनों इंटरनेशनल इवेंट्स (साउथ एशियन गेम्स, SCO कॉन्फ्रेंस और OIC की बैठक) को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि POA, विदेश मंत्रालय और सरकार तैयारियों पर नज़र रख रहे हैं ताकि गेम्स का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके. 

भारत का क्या है रुख?
भारत की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि भारत के प्रतिनिधि ने रविवार की बैठक में वीडियो लिंक के जरिए हिस्सा लिया और तारीखों पर सहमति जताई, जिससे पता चलता है कि भारत इसमें शामिल हो सकता है. एक अन्य सूत्र ने आगाह किया कि भारत की भागीदारी की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती. 

ये भी पढ़ें 

‘उस समय भी पाकिस्तान…’, किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *