सोचिए आपको पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आदाब की जगह खम्मा घणीं सुनने को मिले तो? जाहिर सी बात है कोई भी हैरान होकर यही कहेगा कि अरे भाई पाकिस्तान है राजस्थान थोड़ी है. लेकिन असल में ये बात एक दम सच है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कराची में मिनी राजस्थान बसा हुआ है और लोग ठेठ राजस्थानी भाषा बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखकर आप भी यकीन नहीं करेंगे.
पाकिस्तान में बसा है मिनी राजस्थान
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची का एक मोहल्ला दिखाया गया है. ये मोहल्ला वहां मिनी राजस्थान के नाम से जाना जाता है. इतना ही नहीं यहां के रहने वाले लोग ठेठ राजस्थानी में बात करते हैं और सलाम के साथ साथ खम्मा घणीं भी बोलते हैं. वहां रहने वाले लोग राजस्थानी कल्चर को फॉलो करते हैं और अपना पारंपरिक काम करते हैं. कोई पत्थर तराशता है तो कोई बिजनेस करता है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानों ये कराची नहीं बल्कि राजस्थान का ही कोई शहर हो.
300 साल पहले का है इतिहास, हैरान कर रहा वीडियो
वीडियो में लोग कह रहे हैं कि वो 300 साल पहले काम धंधे की तलाश में राजस्थान से कराची आए थे और फिर यहीं के होकर रह गए. वहीं कुछ लोग जैसलमेर को अपना घर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि बंटवारे के वक्त हम कराची चले आए थे. कुछ भी हो लेकिन कराची में अपना कल्चर देखकर भारतीय यूजर्स गदगद हो गए हैं और कह रहे हैं कि केवल सीमा की बंदिश है वरना लोग कल्चर सबकुछ हमारा इन लोगों से मिलता जुलता है.
यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल
यूजर्स बोले, सरहद पार मिनी राजस्थान ने हैरान कर दिया
वीडियो को desi.explorer2 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जैसलमेर से भी वहां लोग हैं यकीन नहीं आ रहा. एक और यूजर ने लिखा…क्या बात है, केवल सीमा ने अलग किया हुआ है बाकी कल्चर वगैरह सब सेम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है कि सीमा पार भी हमारे राजस्थान के लोग रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो
