Headlines

DJ के तेज Bass से हिली दुकान! धड़ाम-धड़ाम गिरने लगे सामान, VIDEO वायरल


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि तेज म्यूजिक का शोर किसी की रोजी रोटी पर भी कितना भारी पड़ सकता है. वीडियो में एक मेडिकल शॉप के अंदर का नजारा है, जहां बाहर बज रहे DJ की तेज बेस से दुकान के अंदर रखा सामान जोर से गिरने लगता है. यह वीडियो एक्स यूजर @gharkekalesh ने शेयर किया, जिसे अब तक 5 लाख 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

धड़ाम धड़ाम गिरने लगीं दवाइयां

वीडियो में एक दुकानदार अपनी मेडिकल शॉप में चुपचाप कुर्सी पर बैठा है. बाहर सड़क पर डीजे की तेज बेस बज रही है, और उसी बेस की वजह से शेल्फ पर रखी दवाइयां और बोतलें धड़ाम धड़ाम हिलकर नीचे गिरने लगती हैं. फर्श पर पहले से भी काफी सामान बिखरा पड़ा है, जिससे साफ लगता है कि यह पहली बार नहीं हो रहा. विडिओ में दिखता है कि दुकानदार ने शेल्फ पर एक्स्ट्रा लकड़ी भी लगा रखी है, ताकि कांच की बोतलें गिरकर टूटें नहीं.

यह भी पढ़ें: पैसों से भरा पर्स सड़क पर ही भूली भारतीय महिला, पुलिस का जवाब सुन हुई हैरान

चेहरे पर साफ झलक रही थी बेबसी

वीडियो में सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बात है दुकानदार का चेहरा. वह न कुछ बोल रहा है न कुछ कर पा रहा है, बस चुपचाप बैठा सामान गिरता देख रहा है. उसकी शांति के पीछे छुपी बेबसी साफ नजर आती है. वह समझ रहा है कि नुकसान हो रहा है, लेकिन कुछ कह नहीं पा रहा, शायद इसलिए क्योंकि वह जानता है कि बोलने का नतीजा क्या हो सकता है. वीडियो में यह भी दिखता है कि बाहर सड़क पर कुछ लोग इसी तेज डीजे  पर नाचते हैं और हंसते नजर आते हैं, जबकि उसी वक्त अंदर एक शख्स अपना नुकसान चुपचाप झेल रहा होता है. एक तरफ जश्न का शोर तो दूसरी तरफ एक दुकानदार की खामोश तकलीफ, यही कंट्रास्ट वीडियो को इतना असरदार बना देता है.

यूजर्स ने जमकर जताया गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक यूजर ने लिखा कि “वीडियो बना रहे लोगों को दुकानदार पर तरस तक नहीं आ रहा, वह बस तमाशा देख रहे हैं”. एक और यूजर ने लिखा कि “उसकी शांति ही बता रही है कि यह उसके लिए नई बात नहीं”. कुछ यूजर्स ने डर भी जताया, एक ने लिखा कि “अगर वह कुछ बोल दे तो लोग उसकी दुकान तक लूट सकते हैं”. वहीं कई यूजर्स ने तेज डीजे को साउंड खौफनाक बताते हुए इस पर डेसिबल लिमिट या बैन लगाने की मांग की. एक यूजर ने आने वाले प्रोग्राम को लेकर चिंता जताई कि त्योहारों में यह दिक्कत और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया ‘कुछ कुछ होता है’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *