Headlines

नेवले के साथ खेल रही थी बच्ची, प्यारा वीडियो वायरल


Mongoose & Little Girl’s  Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हाल ही में गोरखपुर का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो शायद आपकी सोच से कुछ परे हो सकता है. आपने बच्चों को अक्सर खिलौनों के अलावा कुत्ते, बिल्ली, गाय या घर के दूसरे पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए देखा होगा, लेकिन इस वायरल वीडियो में एक बच्ची बेहद आराम से नेवले के साथ खेलती नजर आ रही है. बच्ची और नेवले के बीच की यह अनोखी बॉन्डिंग देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

बच्ची और नेवले की अनोखी दोस्ती

इस वीडियो में बच्ची बहुत प्यार से कभी नेवले को पकड़ रही है तो कभी प्यार से उसे थपथपाती नजर आती आ रही है. सामान्य तौर पर देखने पर यह एक पल के लिए थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, मगर विडियो में नेवला भी पूरी तरह प्रेम भाव से बच्ची के साथ उछल-कूद करता दिख रहा है. देखने पर लग रहा है कि नेवले और बच्ची के बीच काफी गहरी दोस्ती है, क्योंकि बच्ची के बार-बार नेवले को अपने पास से दूर करने पर भी नेवला खुद बड़े स्नेह से बच्ची के पास आकर बैठता नजर आ रहा है. यह नजारा भले ही देखने में थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन यह इंसान और जानवर के बीच बनी एक बेहद खूबसूरत और अनोखी दोस्ती को बखूबी दर्शा रहा है.

यह भी पढ़ें: कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन

यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा कि सड़क के कुत्तों, बंदरों और नेवलों के साथ खेलना काफी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि भारत में यह तीनों जानवर रेबीज वायरस के मुख्य कैरियर माने जाते है, और भले ही खेलते वक्त ज्यादा खून न बहे, फिर भी हल्की सी खरोंच से भी बीमारी फैलने का खतरा रहता है. इस कमेंट पर कई लोगों ने सहमति भी जताई.

वहीं एक दूसरे यूजर ने अलग नजरिया रखते हुए लिखा कि जानवर भी इंसानों के व्यवहार और स्पर्श को गहराई से समझते हैं, और जब हम उन्हें प्यार व स्नेह देते हैं, तो वे भी हम पर भरोसा करने लगते है. उन्होंने यह भी बताया कि मलयालम भाषा में नर्सरी में पढ़ाई जाने वाली एक बेहद दुखद कहानी है, जिसमें एक मां काम से लौटकर अपने पालतू नेवले के मुंह में खून देखकर यह मान लेती है कि उसने उसके बच्चे को मार डाला, जबकि हकीकत कुछ और थी.

साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि नेवले बेहद संक्रामक जीव माने जाते हैं, चाहे वे किसी को काटें या कोई उन्हें काटे, यह दोनो ही स्थितियों में खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं एक और यूजर ने भावुक अंदाज में लिखा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, और यही वजह है कि कोई भी जहरीला जानवर तक उन्हें नुकसान नही पहुंचाता, क्योंकि वह भी यह समझ जाता है कि सामने एक मासूम बच्चा है.

यह भी पढ़ें: छोले के बिल पर बहू ने लिखाया मजेदार नोट, पढ़कर छूट जाएगी हंसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *