Headlines

ऐसी सजा दो, खिलाड़ी कांपने लगें…’, दिग्गज ने जो कहा सुनकर हैरान रह जाएंगे


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ब्राइडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से निकाल दिया है. कार्स को हाल ही में एक नाइटक्लब के बाहर देखा गया था, जहां पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया हुआ था. उनका हाथों में हथकड़ी वाला वीडियो खूब वायरल हुआ. इस बीच दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन का कहना है कि किसी ना किसी खिलाड़ी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे इंग्लैंड की पूरी टीम कांप उठे.

31 वर्षीय ब्राइडन कार्स को पुलिस ने कुछ देर हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया था. डर्बीशायर पुलिस ने भी बाद में पुष्टि करके बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को नशे में होने और उपद्रव मचाने के शक में हिरासत में लिया था. मगर उस इलाके से जाने के प्रति सहमति दिखाने पर उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया था.

माइकल वॉन का कहना है कि पिछले एक साल के भीतर जिस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, उन्हें देखते हुए ECB को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

एक शो पर चर्चा करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “किसी ना किसी को ऐसी सजा मिलेगी, जिससे इंग्लैंड की पूरी क्रिकेट टीम कांप उठे. जिससे सबको अंदाजा हो जाए कि आप गलत व्यवहार या फिर इस टीम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने जैसा कोई कार्य करेंगे, तो आपको पता हो कि आपके साथ क्या होने वाला है. यही एकमात्र सजा होगी जो खिलाड़ियों पर गहरी छाप छोड़ेगी.”

यह भी पढ़ें: श्रीलंका से जीते, तो कितना आसान हो जाएगा WTC फाइनल का समीकरण; जानें

ब्राइडन कार्स ऐसे अकेले खिलाड़ी नहीं हैं, जो गलत कारण से चर्चा में आए हैं. पिछले साल अक्टूबर में हैरी ब्रूक भी एक विवादित घटना का हिस्सा बने थे, जहां एक नाइटक्लब के बाहर बाउंसर ने उन्हें पंच मारा था. ब्रूक अभी इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं. वहीं एशेज सीरीज के दौरान बेन डकेट का शराब पीने का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था.

वहीं इंग्लैंड टीम में देर रात बाहर निकलने को लेकर एक नियम है, खिलाड़ियों के लिए इस नियम को ‘कर्फ्यू’ भी कहा जाता है. मगर बेन स्टोक्स और गस एट्किंसन ने इस ‘लेट नाइट कर्फ्यू’ का उल्लंघन किया था. न जाने ऐसी कितनी ही घटनाएं हैं और ज्यादातर इंग्लैंड के खिलाड़ी ही विवादों में आते रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

बल्ले से फ्लॉप, गेंद से छाए वैभव सूर्यवंशी, एक ओवर में झटके 2 विकेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *