रक्षाबंधन से पहले से उत्तराखंड के हरिद्वार में रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज का मामला प्रकाश में आया है, आरोप है कि एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि एक बहन का पति भी इस घटना में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचाल के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं, वारदात को अंजाम को देने के बााद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र मे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन से महज तीन दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया गया है कि पहली वारदात गणेशपुर की प्रीत विहार कॉलोनी में हुई, जहां 50 वर्षीय शकुंतला को गोली मारी गई.
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक बढ़ेगा; झांसी लिंक को भी मंजूरी
गोली लगने से दोनों बहनों की मौत
आरोपी ने इसके बाद आजाद नगर में रहने वाली 48 वर्षीय पुष्पा की भी गोली मार कर हत्या दी. बताया गया कि इस घटना के बाद दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहन का पति भी गोली लगने से घायल बताया जा रहा है. वारदात के बाद आरोपी भाई फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. दो बहनों की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों का निरीक्षण किया.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में भाई द्वारा दोनों बहनों को गोली मारे जाने की बात सामने आई है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है. रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है.
यूपी के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज का मौसम
