उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. जिसकी वजह से बारिश का सिलसिला जारी हैं. मौसम विभाग ने आज 26 अगस्त बुधवार को भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. जबकि 28 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जिसकी वजह से यहां लोगों को परेशानियां हो सकती हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज पूरब से पश्चिम तक दोनों संभागों में बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं तो वहीं पूर्वांचल के ज़्यादातर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है.
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक बढ़ेगा; झांसी लिंक को भी मंजूरी
यूपी में अगले 48 घंटे बारिश का अनुमान
यूपी में बीते 24 घंटों में मानसून की सक्रियता देखी गई, जिसके चलते नोएडा से लखनऊ, प्रयागराज समेत प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई. मंगलवार को आजमगढ़ में 18 सेमी, वाराणसी में 13 सेमी, सोनभद्र और बस्ती में 12-12 सेमी तक बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो 27 अगस्त तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. गुरुवार को भी पूर्वांचल के ज़्यादातर हिस्सों में भारी हो सकती हैं.
राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में आज सुबह से काले बादलों का डेरा जमा हुआ है और की जगहों पर बारिश हो रही हैं. आज दिन भर यहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. ख़राब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है. हालांकि नोएडा-गाजियाबाद में आज दिन भर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. यहां एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.
यूपी के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में आज प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
वहीं आगरा, फिरोजाबाद, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी और चंदौली में आज अनेक स्थानों पर बारिश होने की अलर्ट दिया गया है. मथुरा, हाथरस, इटावा, कासगंज, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी और बलरामपुर में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
जनता पर महंगाई की मार, BJP है जिम्मेदार’, महंगी चीनी पर बोले आकाश आनंद
नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, अलीगढ़, संभल, अमरोहा, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली और सहारनपुर में भी आज एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. इन जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
