हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक सेवा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (HPAS)-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विभागों में 22 प्रशासनिक पद भरे जाएंगे.
आयोग की ओर से 25 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या 59/8-2026 जारी किया गया. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 है.
22 प्रशासनिक पदों पर होगी भर्ती
HPPSC की इस भर्ती में अलग-अलग प्रशासनिक पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी बीडीओ के हैं.
| पद | पदों की संख्या |
| हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) | 4 |
| ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) | 10 |
| जिला कोषाधिकारी (DTO) | 1 |
| जिला नियंत्रक, Food Civil Supplies & Consumer Affairs | 1 |
| तहसीलदार | 6 |
| कुल | 22 |
इनमें एचपी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, बीडी, डीटीओ और डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर के पद ग्रुप-ए के हैं, जबकि तहसीलदार के पद ग्रुप-बी के के अंतर्गत आते हैं.
22 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
HPPSC ने आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 तय की है. उम्मीदवारों को सर्वर आदि की दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है. आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.
HPAS परीक्षा के जरिए होगा चयन
यह भर्ती हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी. अलग-अलग प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन आयोग की निर्धारित प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर होगा. परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की ओर से समय-समय पर जारी की जाएंगी.
BDO के सबसे ज्यादा 10 पद
इस भर्ती में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पद हैं. कुल 22 पदों में यह सबसे बड़ा हिस्सा है. BDO ग्रामीण विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वहीं, तहसीलदार के 6 पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं. इसके अलावा HPAS के 4 पद और जिला स्तर के दो महत्वपूर्ण पद District Treasury Officer और District Controller के एक-एक पद पर भर्ती होगी.
ये भी पढ़ें: UPSSSC Health Worker Result में 10272 पात्र, 5272 को मिलेगी नौकरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
