ऑफिस में बॉस और कर्मचारी की बातचीत का नाम आते ही अक्सर लोगों को डांट, छुट्टी के लिए लंबी पूछताछ और काम का दबाव याद आता है. लेकिन Reddit पर वायरल हुई कुछ WhatsApp चैट ने इस सोच को थोड़ा बदल दिया है. एक कर्मचारी ने अपने बॉस के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें कर्मचारी बीमारी या निजी काम के चलते छुट्टी और Work From Home की इजाजत मांग रहे हैं. खास बात यह रही कि बॉस ने न कोई सवाल-जवाब किया और न ही कर्मचारी को अपराधबोध महसूस कराया.
‘बॉस ने बस Take care कहा’, कर्मचारी ने मांगी थी छुट्टी
Reddit के r/IndianWorkplace पर कर्मचारी ने इन चैट्स को शेयर करते हुए लिखा कि वह अक्सर इस कम्युनिटी पर Toxic Bosses की कहानियां देखता है. इसलिए उसने सोचा कि क्यों न बॉस की तरफ से कुछ ‘बोरिंग’ चैट भी दिखाई जाएं. एक बातचीत में कर्मचारी ने बताया कि उसका गला पहले से बेहतर था, लेकिन रात में खांसी फिर बढ़ गई है. उसने WFH करने की बात कही और अचानक बताने के लिए माफी भी मांगी. बॉस का जवाब बेहद छोटा था- “Ok, makes sense. Take care.” यानी न कोई बहस, न कोई अतिरिक्त सवाल.
One from the manager’s side
by u/kaamchalau in IndianWorkplace
बुखार हुआ तो भी बॉस ने नहीं बनाया मुद्दा
एक दूसरी चैट में कर्मचारी ने बताया कि ऑफिस से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे बुखार भी है. उसने दवा लेने की बात कही और बताया कि अगले दिन अपनी हालत देखकर फैसला करेगा. बॉस ने सिर्फ इतना कहा- “Take care.” एक और कर्मचारी ने परिवार के कार्यक्रमों के बाद थकान और कम एनर्जी का हवाला देते हुए ऑफिस आने के बजाय WFH की अनुमति मांगी. जवाब आया- “Ok, no problem.” बस इतनी सी बातचीत थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को यही ‘नॉर्मल’ मैनेजर वाली बात सबसे खास लगी.
यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो
यूजर्स बोले- अच्छा मैनेजर वही जो सिस्टम बनाए
पोस्ट पर कई यूजर्स ने कहा कि अच्छे मैनेजर की पहचान हर छोटी चीज पर कर्मचारी को रोकने से नहीं, बल्कि ऐसा सिस्टम बनाने से होती है जिसमें किसी कर्मचारी के छुट्टी लेने पर भी काम चलता रहे. एक यूजर ने लिखा कि अगर टीम किसी एक व्यक्ति के ऑफिस न आने या छुट्टी लेने पर काम ही नहीं कर सकती, तो इसके लिए मैनेजर जिम्मेदार है क्योंकि उसने सही सिस्टम और प्रोसेस नहीं बनाया. एक यूजर ने अपने पुराने कनाडाई बॉस का उदाहरण भी दिया. उसने बताया कि बॉस काम को लेकर सख्त था, लेकिन कर्मचारियों के ऑफिस टाइम के बाहर के समय का सम्मान करता था.
यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल
