आज के दौर में सोशल मीडिया न सिर्फ एंटरटेमेंट का बल्कि लोगन के लिए कमाई एक भी एक बहुत बड़ा जरिया है. कई लोग इंस्टाग्राम पर रील्स से जबकि कई लोग यूट्यूब पर व्लॉग और वीडियोज से तगड़ी कमाई करते हैं. मशहूर एक्ट्रेस अर्चना अपूर्ण सिंह और एक्टर परमीत सेठी के बेटे आर्यमान सेठी की लाइफ को भी यूट्यब ने बदल दिया है. कभी एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले आर्यमान ने जब 100 रिजेक्शन झेले और निराशा हाथ लगी तो फिर उन्होंने यूट्यब पर अपनी किस्मत आजमाई और अब वो अपनी कमाई से पहला घर खरीदने के मुकाम पर खड़े हुए हैं.
यूट्यूब की कमाई से पहला घर खरीदने जा रहे हैं आर्यमान सेठी
आर्यमान सेठी अक्सर ही यूट्यूब पर व्लॉग लेकर आते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक व्लॉग में बताया है कि वो अपनी कमाई से एक नया आलीशान घर खरीदने जा रहे हैं. जो घर आर्यमान को पसंद आया है उसे देखने के लिए आर्यमान अपने पैरेंट्स और मंगेतर योगिता बिहानी के साथ पहुंचे थे. ये सी फेसिंग तीन शानदार साढ़े तीन BHK घर है. उन्होंने व्लॉग में इस घर की झाला भी दिखाई थी.
ये भी पढ़ें: शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजह
आर्यमान सेठी ने अपनी ऑडियंस से कहा था कि आज उनके लिए बहुत बड़ा दिन है, क्योंकि वो एक घर देखने के लिए जा रहे हैं और इसे वो अपने पैसों से खरीदेंगे. उन्होंने आगे ये भी कहा था कि इसके लिए उनकी मां भी बेहद खुश हैं. आर्यमन ने अपने पहले अपार्टमेंट में इन्वेस्ट करने की बात कही थी.
कभी दिए थे 100 ऑडिशन
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी पहले बता चुके हैं कि एक्टिंग में करियर बनाने के दौरान उन्होंने 100 ऑडिशन दिए थे. हालांकि उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा और अपने मनमुताबिक काम नहीं मिल पाया. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपनी शुरुआत की थी.
यूट्यूब पर है 3.4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स
यूट्यूब पर आर्यमान का ‘आर्य व्लॉग्स’ (Aary Vlogs) नाम से चैनल है. इससे वो अब तक 283 वीडियो अपलोड कर चुके हैं. कम समय में ही उन्होंने यूट्यब पर 3.4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स का परिवार बना लिया है. यूट्यूब व्लॉग के अलावा वो ब्रांड कोलैबोरेशन से भी कमाई करते हैं.
ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे
