एक्ट्रेस और ‘लॉक अप’ सीजन 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला इस शो के दौरान काफी चर्चा में रही थीं. एक्ट्रेस ने इस दौरान दो बड़े खुलासे करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने गौरव खन्ना से तलाक की बात और खुद के बाईसेक्सुअल होने का खुलासा किया था. इसके बाद उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपना तीसरा सीक्रेट भी बताएंगी. हालांकि इसके पहले ही वो शो से बाहर हो गई थीं. फैंस ने उम्मीद जताई थी कि उनका तीसरा सीक्रेट प्रेग्नेंसी जुड़ा हो सकता है. अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से इसे लेकर सवाल किया गया है.
प्रेग्नेंसी रूमर्स पर क्या बोलीं आकांक्षा चमोला?
हाल ही में आकांक्षा चमोला ने समाचार एजेंसी IANS को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्ट्रेस से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भी बात की गई. हालांकि एक्ट्रेस ने कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा. उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं. सवाल बदल दीजिए. मुझे तीसरे सीक्रेट के लिए पैसे मिलेंगे. इस पर अगर कोई कुछ कहता है, तो मैं तीसरा सीक्रेट रिवील कर दूंगी. नहीं तो मैं इसे रिवील नहीं करूंगी.’ बता दें कि सोशल मीडिया पर हाल ही में आकांक्षा के प्रेग्नेंसी रूमर्स को लेकर काफी चर्चा हुई थी.
ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे
आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने के खुलासे पर गौरव के पैरेंट्स ने किया रिएक्ट?
बातचीत के दौरान आकांक्षा ने ये खुलासा भी किया कि जब उन्होंने शो में अपने तलाक और खुद के बाइसेक्सुअल होने का खुलासा किया था तो उनके पैरेंट्स और उनके ससुराल वाले यानी गौरव खन्ना के पैरेंट्स ने क्या कोई रिएक्शन दिया था या नहीं. एक्ट्रेस ने बताया कि इन मामलों पर उनके ससुराल वालों का कोई रिएक्शन नहीं आया. एक्ट्रेस ने बताया, ‘इस पर मेरे ससुराल वालों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. क्योंकि हम आपस में बातचीत नहीं करते हैं और हमारे पैरेंट्स तो हमारे अपने होते हैं. मेरे माता-पिता क्या कहते? कौन से पैरेंट्स अपने बच्चों से कुछ कहेंगे?’
2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी
गौरव खन्ना से आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी. ये रिश्ता एक दशक भी नहीं चल पाया. दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं. लॉक अप सीजन 2 में आकांक्षा ने खुद ये खुलासा किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी बाइसेक्सुअलिटी की बात भी बताई थी. इस पर बवाल मच गया था.
ये भी पढ़ें: शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजह
