जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में दो दिनों के अंदर दो छात्रों के खुदकुशी करने से हड़कंप मच गया है. यूपी के मथुरा जिले के रहने वाले सीपीटी सेकंड ईयर के छात्र मोहित सैनी ने यूनिवर्सिटी के सनराइज हॉस्पिटल में फांसी लगाकर जान दे दी. देर रात कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. इससे पहले मंगलवार (25 अगस्त) को एक B.Tech छात्र ने भी हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी. लगातार दो दिनों में दो छात्रों की मौत की घटनाओं से यूनिवर्सिटी परिसर में सनसनी फैल गई है.
दूसरे छात्रों को बदबू आने के बाद छात्र की मौत का पता लगा
सीपीटी सेकंड ईयर का छात्र मोहित सैनी मथुरा के लोटेसर गांव का रहने वाला था. इस घटना की जानकारी बुधवार (26 अगस्त) की रात 11 बजे तब लगी, जब हॉस्टल में रह रहे दूसरे छात्रों को बदबू आने लगी, जिसके बाद उन्होंने चंदवाजी थाने को सूचना दी. चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने मौके पर आकर घटना स्थल को सिल कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि शव में से बदबू आ रही थी, जिसका अनुमान है कि युवक की मौत एक से दो दिन पहले हो चुकी है. मामले की जांच हो रही है, मगर मौके से कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.
नेपाल में बाढ़ से त्राहिमाम, राजस्थान के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
इसी यूनिवर्सिटी के B.Tech छात्र ने भी दो दिन पहले किया था सुसाइड
इसी यूनिवर्सिटी के बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य तिवारी ने भी मंगलवार (25 अगस्त) को हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग मार दी थी, जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई. वही लखनऊ का रहने वाला था. पुलिस ने बताया था कि हादसे के वक्त युवक के दोनों रुम पार्टनर कमरे में नहीं थे और वे पिछले दो दिनों से कॉलेज कोई क्लास लेने भी नहीं आ रहा था. हादसे के बाद छात्र के शव को निम्स हॉस्पिटल में ही रखा गया है. अब पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से सवाल कर रही है कि आखिर दो दिनों में दो मौतों की क्या वजह है?
VHP ने कहा- मुस्लिम समुदाय की बेटी को हिजाब नहीं, किताब की जरूरत
