Headlines

नेपाल में जलप्रलय, भारत से पहुंची मदद तो बालेन शाह बोले- ‘PM मोदी हम आपके…’


नेपाल में बाढ़ की वजह से अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से ज्यादा लोग लापता हैं. भारत ने इस मुश्किल घड़ी में नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है और राहत सामग्री भेजी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तबाही पर दुख जताया. दूसरी ओर नेपाली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने नेपाल की सहायता करने के लिए तारीफ भी की.

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित देश में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश करने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बातचीत की थी. बालेन शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं.’

नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार भारत

बालेन शाह ने कहा कि सहयोग का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दिखाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं. इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल को हर संभव मानवीय मदद देने के लिए तैयार है और भारतीय टीमें बचाव एवं राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं.

अमित शाह ने नेपाल त्रासदी पर जताया दुख

भारत से भेजी गई राहत सामग्री से को काठमांडू एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया और कहा नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है. जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं. संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है. 

यह भी पढ़ें : Xप्लेन: ग्लेशियर झीलें बनीं ‘वाटर बम’, क्या है नेपाल में तबाही मचाने वाला GLOF



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *