Headlines

स्कूटी वाले पर पलट गई पूरी बस, फिर हुआ चमत्कार- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स


कहते हैं जाको राखे साईयां मार सके ना कोय. यानी जिसकी हिफाजत ऊपर वाला करता है उसे कोई खरोंच तक नहीं पहुंचा सकता. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूटी सवार पर पूरी की पूरी भारी भरकम बस पलट जाती है लेकिन स्कूटी वाले को खरोंच तक नहीं आती. वीडियो इतना भयानक है कि देखने वालों का कलेजा मुंह में आ गया और ये सब हुआ एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में.

स्कूटी सवार पर पलट गई पूरी की पूरी बस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बस सामने से आ रही है और एक बाइक सवार अचानकर रोड क्रॉस करने लगता है बगैर किसी इशारे और चेतावनी के. ऐसे में बस उस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होती है और सड़क पर पलट जाती है. और भी ज्यादा डराने वाली बात ये होती है कि बस एक स्कूटी सवार के ठीक पास में आकर पलटती है और स्कूटी सवार बस का शिकार होने से केवल कुछ इंच से बच जाता है. अगर वक्त थोड़ा तेज होता और बस की स्पीड माइक्रो सेकंड से तेज होती तो स्कूटी सवार की जान जा सकती थी.

बाल बाल बची जान

बस के पलटने पर वहां हर ओर धुआं हो जाता है और काफी देर तक स्कूटी सवार को समझ ही नहीं आता कि हुआ क्या है. वो प्रोसेस कर पाता उससे पहले उसे पता लगता है कि वो मौत के मुंह से वापस आया है और वो वहां से तुरंत हट जाता है. वीडियो इतना डरावना है कि यूजर्स अब इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो केरलम से सामने आया है जो काफी डरा देने वाला है.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video

यूजर्स बोले, जाको राखे साईयां…मार सके ना कोय

वीडियो को @AnjaliKumari009 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई बाल बाल बचा है. एक और यूजर ने लिखा…घर जाकर सदका निकालना भाई, जान बची है तेरी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *