Headlines

परिवार ने धूमधाम से मनाया अपने पालतू कुत्ते का बर्थडे- क्यूट वीडियो वायरल


जब घर में कोई प्यारा सा पेट आ जाता है, तो वो सिर्फ जानवर नहीं बल्कि परिवार का सबसे दुलारा सदस्य बन जाता है. फिर भले ही वो सालभर घर के मोजे चुराए या खिलौनों के परखच्चे उड़ा दे, उसकी एक मासूम शक्ल पर सब कुछ माफ हो जाता है. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला ‘आधिरा’ (Aadhira) नाम की एक फीमेल डॉग के बर्थडे पर. उसके घर वालों ने उसका पहला जन्मदिन किसी बच्चे की तरह धूमधाम से मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

टोपी पहनी, सामने रखा ‘केक’ और बजाई ताली

‘Aadhira the Shepard’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार आधिरा के चारों तरफ इकट्ठा है. आधिरा के सिर पर एक छोटी सी प्यारी बर्थडे कैप लगी हुई है और उसके सामने डॉग-फ्रेंडली ट्रीट्स से भरा एक स्पेशल प्लेट केक रखा हुआ है. जैसे ही परिवार वाले ताली बजाकर उसके लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हैं, आधिरा बहुत ही समझदारी और शांति से बैठकर गाना खत्म होने का इंतजार करती है.

मासूम से चेहरे ने जीता लोगों का दिल

गाना खत्म होते ही उसे उसके पसंदीदा स्नैक्स खाने की इजाजत दी जाती है और वह बड़े चाव से अपने बर्थडे गिफ्ट का मजा लेने लगती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में जिस तरह से डॉग का अंदाज दिखाया गया है वो यूजर्स का दिल जीत रहा है और इस प्यारी सी मासूम सी शक्ल पर लोग दिल हार बैठे हैं.

यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन

यूजर्स भी हुए आधिरा के दिवाने

वीडियो को aadhira.the.shepard नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेरी तरफ से भी आधिरा को जन्मदिन मुबारक. एक और यूजर ने लिखा…यार ये कितनी क्यूट और मासूम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आधिरा बर्थडे कैप पहनकर और भी ज्यादा क्यूट लग रही है.

यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *