सोशल मीडिया पर डांस रील्स का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आए दिन कोई न कोई अपने बेहतरीन डांस से इंटरनेट का पारा बढ़ा देता है. अब इस कड़ी में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वह सुनसान हाईवे पर सलमान खान और सुष्मिता सेन के ऑल-टाइम हिट गाने ‘आ जाना छू ले मेरी चुनरी सनम’ पर ऐसा गजब का डांस कर रही है कि देखने वाले बस देखते ही रह गए.
ब्लू कुर्ती और कार्गो जीन्स में ढाया कहर
वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की का स्वैग और स्टाइल बिल्कुल जुदा नजर आ रहा है. नीले रंग की प्रिंटेड कुर्ती और ग्रे रंग की ढीली-ढाली कार्गो जीन्स पहने यह हसीना बड़े ही बिंदास अंदाज में सड़क के बीचों-बीच डांस करती दिख रही है. खुले आसमान और खाली पड़े हाईवे के बैकग्राउंड में उसकी लहराती काली जुल्फें और चेहरे की कातिलाना मुस्कान इस वीडियो में चार चांद लगा रही है. वीडियो देखकर लोग दिवाने हो रहे हैं. लड़की इतनी हसीन है और ऊपर से उसके मूव्ज Icing On Cake का काम कर रहे हैं.
धमाकेदार एक्सप्रेशंस ने जीता दिल
लड़की के मूव्स तो शानदार हैं ही, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं उसके एक्सप्रेशंस. गाने के एक-एक बीट पर उसकी आंखों की मटकन और चेहरे के हाव-भाव इतने सटीक हैं कि कोई भी उसका दीवाना हो जाए. बिना किसी शर्म या झिझक के लड़की जिस बेफिक्री और फुल एनर्जी के साथ हाईवे पर थिरक रही है, उसने इस सिंपल से वीडियो को बेहद अट्रैक्टिव बना दिया है.
यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
यूजर्स बोले- ‘इतने किलर एक्सप्रेशंस कहां से लाती हो’
जैसे ही यह रील इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई, देखते ही देखते वायरल हो गई. लोग कमेंट सेक्शन में लड़की के डांस और उसकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “लड़की के एक्सप्रेशंस में इतना जादू है कि मैं इस रील को 10 बार देख चुका हूं.” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बॉलीवुड के गानों पर ऐसा नेचुरल और क्यूट डांस बहुत कम देखने को मिलता है, इसने तो दिल ही जीत लिया.”
यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन
