LIC Insurance Plan: आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का भविष्य आर्थिक रूप से बेहतर और खुशहाल हो. ऐसे में उसकी पढ़ाई, करियर और शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के लिए पहले से निवेश करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह कि परेशानी का सामना न करना पड़े. अक्सर सही समय पर की गई बचत भविष्य में आने वाले खर्चों को आसान बना सकती है.
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कई ऐसी योजनाएं चलाता है, जिनके जरिए बेटियों के भविष्य के लिए लंबी अवधि में बचत के साथ सुरक्षा में भी मदद करती है. इन योजनाओं में अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो आप अपनी बेटी की जरूरतों के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार कर सकते हैं.
क्यों जरूरी है LIC कन्यादान पॉलिसी?
LIC कन्यादान पॉलिसी एक ऐसी योजना है जिसे आमतौर पर लोग बेटी की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों के तौर पर देखते हैं. इस तरह की योजना में माता-पिता नियमित रूप से छोटी रकम जमा करते हैं और लंबी समय के बाद इसे एक बड़ा फंड तैयार करने की कोशिश करते हैं, ताकि इन पैसों से भविष्य में आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके.
अगर आप रोजाना करीब 121 रुपये बचाते हैं, तो आपकी यह रकम महीने में करीब ₹3,600 और 1 साल बाद यह रकम ₹43,560 आसपास तक हो जाती है. ऐसे में अगर आप 22 साल तक निवेश करते हैं, तो आपकी कुल जमा रकम करीब ₹9.5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. साथ ही पॉलिसी पूरी होने के बाद आपको बीमा राशि के साथ बोनस और अन्य लाभों को मिलाकर करीब 27 लाख तक का फंड मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- रेलवे का तोहफा, 500 स्टेशनों पर न्यू मदर्स के लिए होंगे बेबी फीडिंग रूम
कितने समय के लिए ले सकते हैं पॉलिसी?
इस तरह की योजनाओं में निवेश की अवधि आमतौर पर 13 साल से लेकर 25 साल तक होती है. लंबी अवधि चुनने पर आपको रकम जमा करने का मौका मिलता है. साथ ही इस योजना में निवेश करने पर आपको आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का फायदा मिल सकता है. हालांकि, अंतिम रकम पॉलिसी की शर्तों, लंबी अवधि और बोनस पर निर्भर करती है.
क्या है पॉलिसी कि शर्तें?
कन्यादान पॉलिसी लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय रहती हैं.
- बेटी की न्यूनतम उम्र 1 साल होनी चाहिए.
- पिता की उम्र भी बीमा कंपनी द्वारा तय की गई सीमा के अंदर होनी चाहिए.
पॉलिसी लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें- 12 लाख सालाना सैलरी से भी बन सकता है 5 करोड़ का फंड, जानिए SIP का पूरा गणित
