Headlines

भरतपुर: महिला कांस्टेबलों ने बिना हेलमेट वालों को बांधी राखी, समझाए ट्रैफिक नियम


राजस्थान के भरतपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया. बहने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना कर रही है तो भाई भी अपनी बहनो को उपहार देकर अपना फर्ज निभा रहे  हैं.  

इस बीच राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को देखते हुए भरतपुर कि पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरु की है. आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यातायात पुलिस द्वारा एक अनूठी पहल शुरू करते हुए पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने रोड पर चल रहे बाइक चालकों और कार चालकों को रोककर उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. 

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़ेंगी मुश्किलें? बहिष्कार का हुआ ऐलान

महिला कांस्टेबलों ने चालकों को बांधी राखी

जब महिला कांस्टेबलों द्वारा बाइक चालक और कार चालक की कलाई पर राखी बांधी तो वो उनको उपहार के तौर पर पैसे देने लगे तो महिला कांस्टेबलों ने राखी बांधते हुए कहा कि हमें उपहार नहीं चाहिए हम बहनों के लिए भाई का जीवन सुरक्षित रहे यही सबसे बड़ा उपहार है. महिला कांस्टेबलों ने हाथ पर राखी बांधते हुए संकल्प दिलाया कि हम आपकी बहन हैं, आपकी बहन भी खुश रहे इसलिए जब भी बाइक चलाना तो हेलमेट जरूर लगाना और कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करना यही हम का उपहार है. 

क्या कहा महिला कांस्टेबल ने?

रक्षाबंधन के अवसर पर महिला हेड कांस्टेबल काजल और हेमलता ने बताया कि हम सभी भाइयों को राखी बांध रही हैं और उनसे कोई उपहार नहीं ले रहे. हालांकि, कुछ भाई खुशी से उपहार दे भी रहे हैं तो हमने मना कर दिया है. हमने उनको कहा है कि आपका जीवन सुरक्षित रहे और आपका परिवार खुश रहे, यही हमारा उपहार है. आप गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए और बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए बहनो के लिय इससे बड़ा कोई उपहार नहीं है.  

क्या कहना है यातायात अधिकारी का?

यातायात कार्यालय में तैनात हरीश कुमार एएसआई ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से एक अच्छी पहल की गई है. हम यही संदेश देना चाहते हैं कि लोगों की जान की कीमत सबसे ज्यादा है और सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें. महिला कांस्टेबलों ने बाइक और कार चालकों की कलाई पर राखी बांधकर यही संदेश दिया है कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे.   

राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलकों में एक्शन, मुस्लिम संगठनों ने सरकार को घेरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *