Headlines

सर्जरी के बाद काम पर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, जानें- कब से शुरू करेंगे ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग


 बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है और वो अब अपने घर पर रेस्ट कर रहे हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि वो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. कार्तिक इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे.

सितंबर में शुरू होगी ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग
वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर 2026 से लंदन में शुरू होगी और अक्टूबर के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है. फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन करेंगे, जो शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ के लिए जाने जाते हैं. ‘कैप्टन इंडिया’ को टी-सीरीज के भूषण कुमार और बावेजा स्टूडियोज, डोपामिन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

फिल्म में इमोशन के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी नैश वजीफदार, संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने लिखी है. कार्तिक के साथ फिल्म में कई और कलाकार भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं आपको वचन देता हूं…’ नेपाल में कॉन्सर्ट करेंगे सिंगर विशाल मिश्रा, बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएंगे पैसा

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 13 अगस्त 2027 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बता दें, कार्तिक आर्यन को हाल ही में कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर घुटने की चोट लगी थी. इसके बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, वहां उनके घुटने की सर्जरी हुई. अब वो फिलहाल घर वापस आ गए हैं.

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म
एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में अनन्या पांडे के साथ देखा गया था. इन दिनों कार्तिक के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. इनमें ‘नागजिला’ भी शामिल है, जो अब फरवरी 2027 में रिलीज होगी.

इसके अलावा वो अनुराग बसु और कबीर खान की फिल्म में भी नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ेंः लोकेश कनगराज की डीसी’ OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *