Headlines

6,6,6,6,6,6… CSK के खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 234 का स्ट्राइक रेट; अकेले जिताया मैच 


आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 234 के स्ट्राइक रेट से दमदार नाबाद पारी खेलकर टीम को अकेले दम पर मैच जिता दिया. नामीबिया में इन दिनों ट्राई सीरीज खेली जा रही है. शनिवार (29 अगस्त) को विंडहोक में सीरीज दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया. ब्रेविस की दमदार बैटिंग की बदौलत अफ्रीका ने मुकाबले में 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. 

मैच में पहले बैटिंग करने के बाद जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर ब्रायन बेनेट ने 4 चौके और 1 छक्की की मदद से 34 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. तादिवानाशे मारुमानी ने 30 रन बनाए. बाकी कोई बल्लेबाज 25 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सका. चेज करते हुए अफ्रीका ने सिर्फ 13.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली.  

यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W,W… पांच साल से बाहर, अब 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने बरपाया कहर

ब्रेविस ने 6 छक्के और 7 चौकों से लूटी महफिल 

32 रन पर अफ्रीका पहला विकेट गिरने के बाद ब्रेविस नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए. उन्होंने 32 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों के तूफान से 75 रनों की नाबाद पारी खेली. ब्रेविस को इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब मिला. उनकी पारी ने टीम के लिए जीत एकतरफा कर दी. इस जीत से अफ्रीका को राहत की सांस मिली होगी. ब्रेविस के अलावा अफ्रीका के लिए ओपनर लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने 22 रन बनाए. साथी ओपनर जॉर्डन हरमन ने 20 रनों की पारी खेली. टोनी डी जोर्जी ने 15 रन स्कोर किए. बाकी ब्रेविस का साथ देते हुए रुबिन हरमन ने नाबाद 11 रन स्कोर किए. 

पिछले मैच में नामीबिया से मिली थी हार 

ट्राई सीरीज का पहला मैच में अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला गया. मुकाबले में वो हुआ, जिसका शायद किसी को उम्मीद भी नहीं थी. मेजबान नमीबिया ने अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया. पहले बैटिंग करने के बाद नामीबिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में रन चेज के लिए उतरी अफ्रीका को नामीबिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन पर रोक दिया. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ अफ्रीका खुद को सीरीज में जिंदा रख पाएगी. 

 

यह भी पढ़ें: लग्जरी मर्सिडीज में दिखे शुभमन गिल, होश उड़ा देगी सुपरकार की कीमत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *