Headlines

US Iran War: ट्रंप पहले बोले ईरान वॉर खत्म के करीब, फिर मिडिल ईस्ट रवाना किए 10 हजार से ज्यादा जवान


US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ जहां दावा किया है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अब खत्म होने के करीब है, वहीं दूसरी ओर मिडिल ईस्ट में सैन्य मौजूदगी बढ़ाकर उन्होंने स्थिति को और जटिल बना दिया है. अमेरिकी प्रशासन ने Middle East में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला किया है.

पेंटागन के मुताबिक, इन सैनिकों में लगभग 6,000 जवान USS George H.W. Bush के जरिए तैनात किए गए हैं, जबकि बाकी 4,200 जवान बॉक्सर एम्फिबियस रेडी ग्रुप और 11वें मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के साथ पहुंचेंगे. इसके अलावा खाड़ी क्षेत्र में पहले से तैनात लगभग 50,000 अमेरिकी सैनिकों के साथ इन नई टुकड़ियों को जोड़कर सैन्य ताकत को और मजबूत किया जा रहा है.

एयरक्राफ्ट कैरियर्स की तैनाती

अमेरिका ने अपनी नौसैनिक ताकत भी बढ़ा दी है. USS Abraham Lincoln, USS Gerald R. Ford और USS George H.W. Bush जैसे तीन बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर्स खाड़ी के पास तैनात हैं, जो किसी भी समय ऑपरेशन के लिए तैयार हैं.

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब Strait of Hormuz में नाकेबंदी को लेकर तनाव बना हुआ है और यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है. 22 अप्रैल की तय डेडलाइन भी बिना किसी नतीजे के गुजर चुकी है, हालांकि बातचीत जारी है. ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि “अगले दो दिनों में दुनिया कुछ चौंकाने वाली चीजें देखेगी.” इस दोहरे रुख ने स्थिति को और अनिश्चित बना दिया है.

क्या संकेत मिलते हैं?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये कदम साफ दिखाता है कि अमेरिका एक तरफ कूटनीतिक समाधान की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसी भी संभावित सैन्य टकराव के लिए पूरी तैयारी भी कर रहा है. मिडिल ईस्ट में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील हैं, जहां शांति की उम्मीद और बड़े टकराव का खतरा, दोनों एक साथ मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *