Headlines

‘क्रिमिनल माइंड हैं तेज प्रताप यादव’, करीबी रहे जय सिंह राठौड़ का बड़ा हमला


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर चर्चा में हैं. शनिवार (29 अगस्त) को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ पर गंभीर आरोप लगाए थे. तेज प्रताप ने दावा किया था कि जय सिंह राठौड़, मोतीलाल राय के इशारे पर जिओ हॉटस्टार के अधिकारियों को फोन कर ‘भोजपुरी बवाल’ प्रोमो के प्रसारण को रुकवाने के लिए दबाव और धमकी दे रहे हैं.

अब जय सिंह राठौड़ ने तेज प्रताप यादव को खुली चुनौती दी है. उन्होंने तेज प्रताप के आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने तेज प्रताप यादव को लेकर कई बातें कहीं.

नालंदा में पत्रकार से मोबाइल छीना-फुटेज डिलीट किया, NHRC पहुंचा मामला

‘तेज प्रताप क्रिमिनल माइंडेड हैं, मैं डरने वाला नहीं’

जय सिंह राठौड़ ने कहा कि तेज प्रताप यादव सभी को गलत कहते हैं, लेकिन अगर देखा जाए तो उनका सबसे ज्यादा विवाद होता है. उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ काफी दिनों तक रहा हूं. वह क्रिमिनल माइंडेड हैं. वह कुछ भी करवा सकते हैं, लेकिन मैं उनसे डरने वाला नहीं हूं. मैं उनसे लड़ूंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “वह सभी को जयचंद कहते हैं, लेकिन सबसे बड़ा जयचंद तो वह खुद हैं. वह मोतीलाल के खिलाफ थाने में गए हैं, लेकिन वही गलती वे हम पर दोहराना चाह रहे हैं. यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम उनसे कभी झुकने वाले नहीं हैं.”

तेज प्रताप की वजह से चुनाव हारने का दावा

जय सिंह राठौड़ ने कहा कि उन्होंने तेज प्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर महनार से विधानसभा चुनाव लड़ा था. उनका दावा है कि तेज प्रताप यादव के कारण ही उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

उन्होंने बताया कि UGC के मुद्दे को लेकर उन्होंने सनातन का समर्थन किया था. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा. इसी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी.

आरक्षण विवाद पर चिराग-मांझी आमने-सामने, इस्तीफा दे दो तक पहुंची बात

‘सम्मान से समझौता नहीं करेंगे’

जय सिंह राठौड़ ने साफ कहा कि वह अपने सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, “हम अपने सम्मान से समझौता नहीं करेंगे. तेज प्रताप अगर मुझे बेवजह घसीटने का प्रयास करेंगे तो उनके लिए यह ठीक नहीं होगा. अगर हमें घसीटेंगे तो हम उन पर FIR करेंगे.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *