उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने BJP सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “राहुल गांधी पर FIR दर्ज कर डरपोक BJP सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है.”
खरगे के बयान का किया जिक्र उन्होंने कहा, “देश में विपक्ष के नेता व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के अंदर व बाहर सार्वजनिक तौर से कहा कि उनके भाषण के बाद स्टेज के शुद्धिकरण के वाक्ये ने कैसे उनकी भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचाया. उधर CM धामी से लेकर BJP राष्ट्रीय महासचिव तक इस घटना के औचित्य के बारे ज्ञान बांट रहे हैं.”
गुरुग्राम की क्रिकेट एकेडमी में हादसा, पिच रोलर के नीचे आने से मासूम की मौत
आरक्षण के मुद्दे पर भी उठाया सवाल
सुरजेवाला ने आगे कहा, “यही नहीं, BJP के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरक्षण हटाओ नेताओं से बैठके कर रहे हैं. आज पूरे देश में हमारे दलित और वंचित भाई बहन सम्मान और बराबरी के अधिकार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं, जो उनका संविधानिक अधिकार है.”
कांग्रेस नेता ने कहा, “जब राहुल गांधी उस भेदभाव की आवाज उठाते हैं तो उन्ही पर BJP सरकार FIR करती है. वो जान लें कि भारत के संविधान में समानता व सम्मान की लड़ाई लड़ने और दलितों व वंचितों के अधिकारों की रक्षा करने के मार्ग से कांग्रेस व राहुल गांधी को BJP नही रोक पाएगी.”
राहुल गांधी के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR?
बता दें कि हल्द्वानी में श्री राम सेना के अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई. अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसी आधार पर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी.
पानीपत: राखी बंधवाकर नहर में नहाने गया था 16 साल का समीर, 48 घंटे बाद मिला शव
दरअसल, राहुल गांधी ने शुद्धिकरण की घटना को लेकर कहा था कि यह SC/ST एक्ट के तहत आपराधिक कृत्य है और ऐसा करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द FIR होनी चाहिए. इसी बयान के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई.
