Headlines

‘ख्वाब हो तुम या…’, मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड गाना, वीडियो वायरल


भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार (12 सितंबर, 2026) को सभी को उस वक्त हैरान कर दिया, जब अचानक ही उन्होंने बॉलीवुड के एक पुराने लोकप्रिय गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ को हिंदी में गाया.

उन्होंने न सिर्फ प्यानो की धुन पर इस पुराने लोकप्रिय गीत को बहुत ही साफ हिंदी भाषा में गाया, बल्कि उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया. X पोस्ट में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, ‘गुरुजी थोड़ी देर गाने की अनुमति मांग रहे हैं, ठीक है!’ 

पीएम मोदी के साथ मलेशियाई प्रधानमंत्री की मुलाकात

नई दिल्ली पहुंचने के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस से पहले मुलाकात की और फिर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की. बैठक के दौरान भी मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बेहद अनोखे ढंग से द्विपक्षीय बातचीत की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मलेशिया में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हैं.

बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी से हाथ मिलाने के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनकी तारीफ शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतने पॉपुलर हैं कि मुझे उन तक पहुंचाने के लिए काफी सारे संदेश मिले हैं. 

पीएम मोदी से मिलने के बाद क्या बोले इब्राहिम?

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया. पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मैंने हैदराबाद हाउस में अपने प्रिय दोस्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मैंने कल शुक्रवार (11 सितंबर) की रात नई दिल्ली पहुंचने के बाद से मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को मिले सेवा और सत्कार के लिए आभार भी जताया.’

उन्होंने कहा, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, हमने मलेशिया और भारत के संबंधों में बनी नजदीकी की गति को आगे भी जारी रखने और दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और गर्मजोशी भरे संबंधों पर आधारित दोस्ती को और भी ज्यादा मजबूत करने पर सहमति जताई है.’ 

यह भी पढ़ेंः भारत-चीन के बीच बनी 7 सहमति, PM मोदी-जिनपिंग महामुलाकात से बदल गए रिश्तों के आयाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *